फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   24 year old youth murdered in gurdaspur of Punjab

लोहे के कड़े से पीट-पीटकर युवक की हत्या, दोस्त की बहन की शादी में आया था मृतक

Sun, 16 Feb 2020 09:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Feb 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
24 year old youth murdered in gurdaspur of Punjab
मृतक रोमी का फाइल फोटो।

थाना दोरांगला के अधीन आते गांव अल्लड़ पिंडी में एक नौजवान की चार युवकों ने हत्या कर दी। युवक अपने दोस्त की बहन की शादी में आया था। वहां किसी बात से शुरु हुई तकरार पर आरोपियों ने लोहे के कड़े से कई वार कर युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान रोमी कुमार (24) निवासी गांव गूड़ा कलां (पठानकोट) के रुप में हुई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में गांव गूड़ा कला (पठानकोट) निवासी जोनी कुमार पुत्र जोगिंदर पाल ने बताया कि उसका भाई रोमी कुमार हैदराबाद में टायर के पंचर ठीक करने का काम करता है। शनिवार को रोमी घर आया और बोलने लगा कि उसे अपने दोस्त शवी कुमार की बहन काजल की शादी में गांव अल्लड़ पिंडी जाना है। 
विज्ञापन


वह भी अपने भाई के साथ शादी में जाने के लिए तैयार हो गया। दोनों भाई बाइक पर दोपहर दो बजे गांव अल्लड़ पिंडी में शवी के घर पहुंच गए। शवी ने उन्हें अपने चाचा सुखविंदर के घर में खाना खाने किए लिए बोल दिया। वह दोनों भाई शवी के चाचा के घर में खाना खा रहे थे। इस दौरान गांव अल्लड़ पिंडी निवासी अमरीक कुमार उर्फ मीका, सर्बजीत कुमार उर्फ साबा, दलजीत कुमार व गगनदीप उर्फ गग्गु नशे की हालत में हमारे पास आकर खाना खाने लगे। इस दौरान उक्त लोग उसके भाई रोमी के साथ बिना किसी वजह के बहस करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम दोनों भाई वहां से उठकर घर से बाहर चले गए। इसके बाद रात दस बजे वह दोनों भाई गली में टहल रहे थे। इसी दौरान उक्त लोगों ने आकर उसके भाई के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपी सर्बजीत उर्फ साबा ने अपने हाथ में पहने लोहे के कड़े को निकालकर उसे भाई रोमी के माथे पर जोर से मार दिया।


इससे रोमी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। हमलावर रोमी के बेहोश हो जाने के बाद भी तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी सांसे नहीं थम गई। एसआई धर्मजीत ने बताया कि मृतक रोमी के भाई जोनी के बयान के आधार पर गांव अल्लड़ पिंडी निवासी अमरीक कुमार उर्फ मीका, सर्बजीत कुमार उर्फ साबा, दलजीत कुमार, गगनदीप उर्फ गग्गु के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed