{"_id":"27c45a805fd2b47ab6574614130472b8","slug":"22-lakh-cash-found-from-businessman-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की कार से मिले करीब 22 लाख रुपये ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी की कार से मिले करीब 22 लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 23 Mar 2014 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव पर भारी भरकम राशि ले जाने वालों पर पुलिस की नजर है। रविवार दोपहर को पुलिस ने सेक्टर-25-38 लाइट प्वाइंट के पास नाका लगाया। जहां पुलिस ने मोहाली निवासी समीर ग्रोवर की कार को रोका।
विज्ञापन
गाड़ी की तलाशी से पुलिस को 21 लाख 75 हजार रुपये बरामद हुए। इतनी भारी भरकम राशि मिलने की सूचना आयकर विभाग को दी गई।
अब आयकर विभाग जांच कर रहा है कि ग्रोवर इतनी राशि कहां पर लेकर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार समीर मोहाली का व्यापारी है। लोक सभा चुनाव के लिए यह पैसे ले जाए जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
डीएसपी सेंट्रल आशीष कपूर ने कहा कि पुलिस को गाड़ियों की चेकिंग के दौरा एक स्कोडा कार से 21 लाख 75 हजार रुपये बरामद हुए। यह राशि आयकर विभाग के हवाले कर दी गई है। आयकर विभाग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन