{"_id":"6595639e153722ae17002e86","slug":"21-year-old-youth-commits-suicide-in-patiala-of-punjab-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: कुकर्म पीड़ित युवक ने फांसी लगा दी जान, मोबाइल में मां को मिला वीडियो, बाप और बेटे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: कुकर्म पीड़ित युवक ने फांसी लगा दी जान, मोबाइल में मां को मिला वीडियो, बाप और बेटे गिरफ्तार
Wed, 03 Jan 2024 07:13 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 03 Jan 2024 07:13 PM IST
सार
पंजाब के पटियाला में 21 वर्षीय युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक के साथ कुकर्म किया गया था। मोबाइल में मिले वीडियो से मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में कुकर्म पीड़ित 21 साल के युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। घटना पटियाला के थाना भादसों के अंतर्गत एक गांव की है। पुलिस ने मामले में मृतक की मां के बयान पर आरोपी बाप और बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। मृतक की मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह घर पहुंची तो बेटे का शव कमरे में फंदे से लटक मिला।
विज्ञापन
तुरंत उसे नीचे उतारा गया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे का मोबाइल जांचने पर एक वीडियो मिला। वीडियो में बेटा बता रहा है कि गांव के ही सुखबीर सिंह ने उसके साथ कुकर्म किया। यही नहीं आरोपी के पिता हरविंदर सिंह ने उसे थप्पड़ मारे। अब आरोपी उसे ब्लैकमेल भी कर रहे हैं। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर आरोपी सुखबीर सिंह और उसके पिता हरविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्जकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन