फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   21 year old Youth commits suicide after girlfriend marriage in Karnal of Haryana

खौफनाक: प्रेमिका की शादी से आहत प्रेमी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- सच्चा प्यार करता हूं, जीवन में कुछ नहीं बचा

Wed, 07 Jul 2021 09:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Jul 2021 09:06 PM IST
सार

हरियाणा के करनाल में प्रेमिका की शादी से आहत 21 वर्षीय प्रेमी ने खौफनाक कदम उठा लिया है। उसने सुसाइड नोट लिखने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। उधर, मृतक के घरवालों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि वह सच्चा प्रेम करता था। लेकिन अब सुसाइड के अलावा उसके जीवन में कुछ नहीं बचा है। 
 

विज्ञापन
21 year old Youth commits suicide after girlfriend marriage in Karnal of Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम-प्रसंग के चलते बुढ़नपुर आबाद गांव के युवक नरेश कुमार (21) ने बुधवार सुबह करनाल-बजीदा रेलवे स्टेशन के बीच मालगाड़ी के आगे आकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने जांच की तो मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा है कि वह एक लड़की से सच्चा प्यार करता है। उसकी शादी हो गई है इसलिए अब सुसाइड करने के अलावा उसके जीवन में कुछ नहीं बचा। उसने पुलिस से इंसाफ दिलाने की भी गुहार लगाई है। घटनास्थल के पास उसकी बाइक भी खड़ी थी। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। जीआरपी ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। 

विज्ञापन


यह घटना बुधवार सुबह करीब छह बजे की है। मालगाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। तभी युवक ने पटरी के समीप अपनी बाइक खड़ी करने के बाद ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। इसकी सूचना जीआरपी थाना में मिली तो कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई। बताया जाता है कि नरेश माता-पिता का इकलौता बेटा था। जीआरपी जांच अधिकारी दरिया सिंह का कहना है कि मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट से यह प्रेम-प्रसंग का मामला लगता है। मृतक के परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है। 
विज्ञापन


सल्फास खाने के बाद ट्रेन के आगे आया, पहचान नहीं 
उधर, एक अन्य मामले में रेलवे स्टेशन से आगे राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के खेतों के फाटक के समीप मंगलवार सुबह एक युवक ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली। जांच में पता चला कि युवक ने पहले सल्फास खाई उसके बाद ट्रेन के आगे आ गया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शव कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज की मॉर्चरी में रखा गया है। जीआरपी थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि मृतक का रंग सांवला, उम्र करीब 25 वर्ष है। उसने काले रंग का पाजामा पहना था। दाएं हाथ की कलाई पर व गले में लाल धागा पहना था। उसने सल्फास खाने के बाद ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed