{"_id":"5d0932678ebc3e690952f35e","slug":"21-year-old-girl-commits-suicide-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता जिस लड़की की शादी का बांट रहे थे कार्ड, उसी की खबर सुन उड़ गए होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
माता-पिता जिस लड़की की शादी का बांट रहे थे कार्ड, उसी की खबर सुन उड़ गए होश
Wed, 19 Jun 2019 12:32 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बापूधाम कालोनी में मंगलवार सुबह एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय माता-पिता युवती की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में गए थे। पुलिस ने शव को जीएमसीएच-32 में रखवाकर जांच शुरू कर दी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पीड़ित परिवार उत्तर प्रदेश के मैनपुरी का रहने वाला है और कई सालों से चंडीगढ़ में रह रहा है।
विज्ञापन
सात जुलाई को 21 वर्षीय बेटी शानू की शादी होनी थी। छह भाई बहनों में शानू दूसरे नंबर पर थी। पिता सब्जी मंडी में दुकान चलाते हैं। परिजनों ने बताया कि देर रात टीवी देखने के बाद शानू बहनों के साथ कमरे में सो गई थी। सुबह माता-पिता शादी के कार्ड बांटने निकल गए। जबकि दूसरे भाई बहन अन्य कामों में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
शानू कमरे में अकेली सो रही थी। काफी देर तक शानू कमरे से बाहर नहीं आई तो उसकी बहन बुलाने चली गई। कमरे में उसने देखा कि शानू फंदे से लटकी हुई थी। बहन को देखकर उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सुसाइड की वजह साफ नहीं हो सकी है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन