फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 year old youth sets himself on fire in Karnal of Haryana

घर में पसरा मातम: काम नहीं मिलने से परेशान था युवक, बाइक से पेट्रोल निकाल खुद को आग लगा जान दी

Wed, 23 Jun 2021 12:52 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (करनाल)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (करनाल) Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Jun 2021 12:52 AM IST
सार

मृतक युवक काम न मिलने से परेशान था। वह पड़ोस के गांव में ट्रैक्टर चलाता था। कुछ दिन पहले ही वह काम भी छूट गया था। रात को बाइक से पेट्रोल निकाल कर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया। चिल्लाने पर घरवालों और पड़ोसियों को घटना के बारे में पता चला।  

विज्ञापन
20 year old youth sets himself on fire in Karnal of Haryana
मृतक अजय की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गांव डबकौली कलां में सोमवार रात करीब ढाई बजे 20 वर्षीय युवक अजय ने संदिग्ध हालात में पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग लगा ली। किसी तरह परिजनों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस और परिजनों का कहना है कि काम न मिलने के कारण कई दिनों से अजय परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने सुसाइड कर लिया। मृतक के पिता गुरनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा बेटा अजय पहले पड़ोस के गांव चोरा में ट्रैक्टर चलाता था लेकिन पिछले कई दिनों से वहां काम छोड़ चुका था। 
विज्ञापन


सोमवार रात 2:30 बजे अजय ने घर के बाहर गली में बाइक से पेट्रोल निकालकर अपने ऊपर छिड़क लिया और आग लगा ली। जब वह चिल्लाने लगा तो हम जाग गए और पड़ोसी भी बाहर आ गए। उन्होंने अजय पर कपड़ा और पानी डालकर आग पर काबू पाया। पिता गुरनाम ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा बेटा अजय था और छोटा बेटा सागर है। अजय ही घर में कमाने वाला था। इस मामले में ब्याना चौकी इंचार्ज बलराज सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि अजय काम न मिलने से परेशान चल रहा था। इस मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed