फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   20 year old youth murdered in Barnala of Punjab

बरनाला : दिन में क्रिकेट खेलते वक्त हुआ झगड़ा, रात में रजिंश में साथियों ने युवक की कर दी हत्या

Thu, 10 Dec 2020 09:30 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Dec 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
20 year old youth murdered in Barnala of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के बरनाला में क्रिकेट खेलते समय हुए झगडे़ की रंजिश में युवक का उसके साथियों ने कत्ल कर शव गटर में फेंक दिया। डीएसपी लखवीर सिंह टीवाणा ने बताया कि चार दिसंबर को नौजवान सनी उर्फ गोरा (20) पुत्र अनिल कुमार निवासी फौजी बस्ती बरनाला अपने साथी राम प्रताप, रवि पांडे, रजनीश मक्खन, कुंदन प्रशाद व भीमा समूह निवासी प्रेम नगर बरनाला के साथ क्रिकेट खेल रहा था।

विज्ञापन


खेल के दौरान उसका अन्य साथियों से झगड़ा हो गया। झगडे़ के बाद चार दिसंबर को ही रात के समय सनी उर्फ गोरा, रजनीश कुमार मक्खन की चिकन वाली रेहड़ी पर जाकर शराब पीने के लिए गिलास देने की जिद करने लगा लेकिन मक्खन ने उसे रेहड़ी पर शराब पीने से रोका तो वहां मौजूद राम प्रताप अपने साथी सनी उर्फ गोरा को लेकर रेहड़ी के पीछे अंधेरे में लेकर चला गया। 
विज्ञापन



दिन की लड़ाई की रंजिश पाले राम प्रताप ने सनी उर्फ गोरा के सिर में ईंट मार दी। जब वह नीचे गिर गया तो मौके पर पहुंचे उसके अन्य साथियों ने किरपान से वार कर सनी उर्फ गोरा की हत्या कर दी। आरोपियों ने शव गटर में फेंक दिया। डीएसपी टिवाणा ने बताया कि जब सनी उर्फ गोरा घर नहीं पहुंचा तो उसके भाई आदेश कुमार ने अपने भाई के लापता होने की सूचना थाना सिटी-2 बरनाला को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सिटी-2 के प्रभारी गुरमेल सिंह ने तफ्तीश शुरू की। जब उनको पता चला कि मृतक का उसके साथियों से चार दिसंबर को झगड़ा हुआ था तो उन्होंने उच्च अधिकारियों को सूचना दी और उसके साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। आरोपियों ने माना कि उन्होंने क्रिकेट खेलने के दौरान हुए झगड़े की रंजिश में वारदात को अंजाम दिया। 


डीएसपी टिवाणा ने बताया कि पुलिस ने मृतक सनी उर्फ गोरा के भाई आदेश कुमार के बयान पर राम प्रताप, रवि पांडे, रजनीश मक्खन, कुंदन प्रशाद व भीमा समूह निवासी प्रेम नगर बरनाला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शव की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed