फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   2 smuggler arrested with drugs of 40 million rupees

पाक से लाई 40 करोड़ की हेरोइन संग 2 तस्कर काबू

Sun, 25 Jan 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Sun, 25 Jan 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
2 smuggler arrested with drugs of 40 million rupees

रात के अंधेरे में बॉर्डर से 8 किलो हेरोइन ले जा रहे दो तस्करों को काउंटर इंटेलीजेंस विंग बठिंडा ने ममदोट से काबू किया है। पुलिस ने तस्करों से 2 लाख रुपये, तीन मोबाइल फोन और एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल भी बरामद किया है, जबकि तस्करों के तीन साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। बरामद हेरोइन की कीमत 40 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


23 जनवरी की रात को काउंटर इंटेलीजेंस विंग को सूचना मिली कि पाकिस्तान से हेरोइन की एक बड़ी खेप आ रही है। एआईजी अजय मलूजा की टीम ने गांव जामा रखीया हिठाड़ ममदोट से गुजर रहे तस्करों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे।
विज्ञापन


पुलिस ने दो तस्करों सुखजिंदर सिंह और रणदीप सिंह उर्फ राणा को काबू कर उनसे हेरोइन बरामद की, जबकि उनके तीन साथी प्यारा सिंह निवासी ममदोट, चन्नण सिंह निवासी गांव लक्खा सिंह वाला और काला सिंह निवासी गांव निक्का मेघ जिला फिरोजपुर फरार होने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के तस्कर के इशारे पर भेजी गई है खेप

2 smuggler arrested with drugs of 40 million rupees

सुखजिंदर सिंह ने बताया कि वह तीन माह पहले मलेशिया की जेल से रिहा होकर भारत आया था। वहां उसके संबंध कनाडा निवासी एक तस्कर से हो गए थे। उसने ही फोन कर उसे फिरोजपुर बॉर्डर से हेरोइन की खेप लाने को भेजा था। उसने बताया कि कनाडा में बैठे उक्त तस्कर के पाकिस्तान के हेरोइन तस्कर आरिफ उर्फ डोगर निवासी कसूर के संबंध थे। यह खेप कनाडा निवासी तस्कर के इशारे पर भारत भेजी गई थी।

काउंटर इंटेलीजेंस बठिंडा के आईजी जतिंदर जैन ने बताया कि हेरोइन की बरामद की गई खेप को विदेश भेजा जाना था। आरोपी सुखजिंदर सिंह भी गैरकानूनी तरीके से मलेशिया गया था और वहां पर वह पकड़ा गया था। वह मलेशिया की जेल में चार माह तक बंद रहा था।

वहीं दूसरे तस्कर रणदीप सिंह का भाई संदीप सिंह भी तस्करी करता है और उस पर 2009 में थाना घरिंडा, जिला अमृतसर में हेरोइन की तस्करी का मामला दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर आ गया था और बाद में भगोड़ा हो गया था। पुलिस ने उक्त सभी तस्करों के खिलाफ थाना ममदोट जिला में मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed