{"_id":"e63106aef344015f6a7083a1149af18d","slug":"2-raod-accidents-in-haryana-4-dead-6-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में हुए हादसे में यूपी के चार लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में हुए हादसे में यूपी के चार लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Wed, 25 Feb 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत जिले से आई वैन हरियाणा में हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में 4 लोगों के मरने की खबर है। हादसा, आज हरियाणा के सोनीपत जिले में हुआ।
विज्ञापन
यहां कोहरे के चलते कई वाहन आपस में टकरा गए। मरने वालों में सभी बागपत जिले के खट्टा प्रह्लादपुर गॉव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
इनमें वैन में सवार विमलेश पत्नी प्रेम, आशा पुत्री विजय, विजय पुत्र ब्रह्म सिंह व राकेश पुत्र ब्रजपाल शामिल हैं। हादसे में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बस और स्कार्पियो की टक्कर में 6 घायल
हरियाणा में सिवानी जिले में हुए एक अन्य हादसे में 6 लोग घायल हो गए। हादसा, राजस्थान रोडवेज की बस और स्कार्पियों की टक्कर से हुआ।
हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कार्पियों बिलकुल चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी लंबा जाम लग गया। पुलिस ने काफी मशक्कत से जाम को खुलवाया।