{"_id":"56e2c3a04f1c1b30078b4568","slug":"2-nigerians-arrested-with-heroin-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ 2 नाइजीरियाई समेत 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढाई करोड़ की हेरोइन के साथ 2 नाइजीरियाई समेत 3 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sat, 12 Mar 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला/राजपुरा में नाइजीरिया के दो नशा तस्करों समेत तीन लोगों को पुलिस ने ढाई करोड़ कीमत की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पकड़ी गई हेरोइन पटियाला और लुधियाना में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने एक तस्कर से चालक को काबू किया है।
विज्ञापन
एसपी (डी) परमजीत सिंह गोराइयां ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना शंभू पुलिस ने जीटी रोड पर गांव ढाहरियां के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान अंबाला की तरफ से आ रही एक बस से उतर कर पैदल जा रहे एक नाइजीरियाई नागरिक को शक के आधार पर रोक कर उसकी चेकिंग की गई। इसमें उसके पास से 200 ग्राम हेरोएन बरामद हुई। आरोपी की पहचान स्टानले निवासी 99 टोटाले रोड ओवैरी आईएओ नाइजीरिया (दक्षिणी अफ्रीका) के तौर पर हुई।
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ में सामने आया है कि वह यह हेरोइन दिल्ली से लाया था और पटियाला लेकर जा रहा था। इसी तरह से शंभू पुलिस की ओर से नेशनल हाईवे नजदीक गांव महिमदपुर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अंबाला साइड से आ रही एक गाड़ी को शक के आधार पर रोका गया।
विज्ञापन
गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे नाइजीरियाई नागरिक की पुलिस ने तलाशी ली। इस पर उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान फैसटस के तौर पर हुई। वह अब चंदन विहार जनकपुरी ईस्ट दिल्ली में रहता है।
गाड़ी के ड्राइवर की पहचान योगेश गुप्ता पुत्र निवास गुप्ता निवासी गांव ओछा जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना शंभू में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ दौरान आरोपियों ने बताया कि वह यह हेरोइन लुधियाना में किसी व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहे थे।