{"_id":"572a02834f1c1bd6795cd32c","slug":"2-man-killed-in-road-accident-due-to-fire-smoke","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में लगी आग के धुएं की वजह से सड़क हादसा, 2 की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में लगी आग के धुएं की वजह से सड़क हादसा, 2 की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
Updated Thu, 05 May 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
तरनतारण में सड़क हादसा, 2 की मौत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में लगी आग की वजह से सड़क पर फैले धुएं की चपेट में आए बाइक सवार। ट्रक ने कुचला। हादसा पंजाब के तरनतारन जिले के कस्बा गंडीविंड के चीमा रोड पर मंगलवार देर रात घटी। नाड़ जलाने से उठे धुएं के चक्कर में हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
मामले में डीसी ने पुलिस प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार हरपाल सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी नौशहरा ढाला और सुखदेव सिंह सुक्खा सिंह पुत्र सूरता सिंह गांव गंडीविंड से चीमा की ओर जा रहे थे। रास्ते में नाड़ को लगाई गई आग से सड़क पर धुआं ही धुआं था। इस बीच बाइक सवार युवकों को सामने से कुछ दिखाई नहीं दिया और बाइक ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
इससे दोनों युवक सिर के बल सड़क पर पटक गिरे और मौके पर उनकी मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही थाना सराय अमानत खां के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार कर दिया। एसएसपी मनमोहन कुमार शर्मा के दखल से दोनों मृतकों के शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
मामले में डिप्टी कमिश्नर बलविंदर सिंह धालीवाल ने एसएसपी तरनतारन को पत्र लिखकर मामले में कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए है। साथ ही जिले भर में नाड़ को आग लगाने के दर्ज किए गए मामलों की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि नाड़ को आग लगाने पर पाबंदी है। उन्होंने कहा कि नाड़ को आग लगाने से पर्यावरण प्रभावित होने के साथ-साथ मिट्टी में रहने वाले जीव-जंतु तो लुप्त हो रहे हैं। साथ ही सड़क हादसे कारण दो घरों के चिराग भी बुझ गए हैं। इस घटना से लोगों को सबक सीखना चाहिए हैं।