{"_id":"571a67714f1c1bd4518b552e","slug":"2-man-arrested-with-3-theft-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के 3 वाहनों के साथ 2 युवक गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के 3 वाहनों के साथ 2 युवक गिरफ्तार, जेल भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने उनसे तीन चोरी की कारें भी बरामद की हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान सेक्टर-40 निवासी सचिन वैद्य व इंद्रजीत सिंह के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तीनों बरामद हुए चोरी के वाहन सेक्टर-39 पुलिस थाना एरिया से चोरी हुए थे। वीरवार रात को सेक्टर-39 में नाके के दौरान जब एक कार को रोका गया तो उसमें सवार युवकों से गाड़ी के दस्तावेजों के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
कार सवार दस्तावेज नहीं दिखा सके। जांच में पता चला कि यह कार चोरी की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन