फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   2 farmer attempt to commit suicide due to debt, one dead

कर्ज में डूबे 2 किसानों ने जिंदगी से मानी हार, एक की मौत

Sun, 19 Jun 2016 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा, मोगा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा, मोगा(पंजाब) Updated Sun, 19 Jun 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
2 farmer attempt to commit suicide due to debt, one dead
आत्महत्या

पंजाब में दो किसानों ने कर्ज की वजह से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश की। इनमें से एक की मौत दूसरा गंभीर। पहली घटना मोगा की है। यहां गांव घल्लकलां में कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


सुखदेव सिंह (40) पुत्र करतार सिंह गांव घल्लकलां (फिरोजपुर रोड निकट थाना सदर) खेतों में घर बनाकर रह रहा था। उसने शुक्रवार देर शाम खेत में जाकर जहर निगल लिया और घर आ गया। हालत खराब होने पर परिजनों ने देर रात दत्त रोड में उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने पीड़ित परिवार को लुधियाना ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद पारिवारिक मेंबर उसे लुधियाना ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे हवलदार बलविंदर सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह के बेटे नवदीप सिंह के बयान पर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है। किरती किसान यूनियन के जिला प्रधान देविंदर सिंह घाली और भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के महासचिव गुलजार सिंह घल्लकलां ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। मृतक किसान सुखदेव सिंह उर्फ सेमा के पास तकरीबन छह एकड़ जमीन बताई जाती है। उसने कुछ देर पहले पंचायती चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश
उधर मानसा में कर्ज से परेशान एक किसान ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की।  उसने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मानसा के नजदीकी गांव हीरेवाला में किसान जगतार सिंह (32) के भाई गुरलाल सिंह ने बताया कि वह दो भाई हैं। उनके पास सिर्फ चार एकड़ जमीन थी जिस पर वह खेती करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।


उन्होंने बताया कि वह अपनी जमीन के साथ ही कुछ जमीन ठेके पर लेकर उसपर खेती करते है। पिछले वर्ष नरमे की फसल अच्छी न होने के कारण कर्ज चढ़ गया। गुरलाल सिंह ने बताया कि उन पर ढाई लाख रुपये का बैंक का कर्ज, दो लाख रुपये आढ़ती का कर्ज है। इस कारण जगतार सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और खेत में काम करते समय उसने कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों को पता लगने पर किसान जगतार सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर का कहना है कि किसान की हालत गंभीर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed