{"_id":"5765683a4f1c1bb26511f2aa","slug":"2-farmer-attempt-to-commit-suicide-due-to-debt-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":" कर्ज में डूबे 2 किसानों ने जिंदगी से मानी हार, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे 2 किसानों ने जिंदगी से मानी हार, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा, मोगा(पंजाब)
Updated Sun, 19 Jun 2016 06:09 PM IST
विज्ञापन
आत्महत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में दो किसानों ने कर्ज की वजह से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश की। इनमें से एक की मौत दूसरा गंभीर। पहली घटना मोगा की है। यहां गांव घल्लकलां में कर्ज से परेशान किसान ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सुखदेव सिंह (40) पुत्र करतार सिंह गांव घल्लकलां (फिरोजपुर रोड निकट थाना सदर) खेतों में घर बनाकर रह रहा था। उसने शुक्रवार देर शाम खेत में जाकर जहर निगल लिया और घर आ गया। हालत खराब होने पर परिजनों ने देर रात दत्त रोड में उसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। उसकी हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने पीड़ित परिवार को लुधियाना ले जाने की सलाह दी थी। इसके बाद पारिवारिक मेंबर उसे लुधियाना ले जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे हवलदार बलविंदर सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह के बेटे नवदीप सिंह के बयान पर सिविल अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया है। किरती किसान यूनियन के जिला प्रधान देविंदर सिंह घाली और भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के महासचिव गुलजार सिंह घल्लकलां ने सरकार से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। मृतक किसान सुखदेव सिंह उर्फ सेमा के पास तकरीबन छह एकड़ जमीन बताई जाती है। उसने कुछ देर पहले पंचायती चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन
कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश
उधर मानसा में कर्ज से परेशान एक किसान ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मानसा के नजदीकी गांव हीरेवाला में किसान जगतार सिंह (32) के भाई गुरलाल सिंह ने बताया कि वह दो भाई हैं। उनके पास सिर्फ चार एकड़ जमीन थी जिस पर वह खेती करके परिवार का पालन पोषण करते हैं।
उन्होंने बताया कि वह अपनी जमीन के साथ ही कुछ जमीन ठेके पर लेकर उसपर खेती करते है। पिछले वर्ष नरमे की फसल अच्छी न होने के कारण कर्ज चढ़ गया। गुरलाल सिंह ने बताया कि उन पर ढाई लाख रुपये का बैंक का कर्ज, दो लाख रुपये आढ़ती का कर्ज है। इस कारण जगतार सिंह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा और खेत में काम करते समय उसने कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों को पता लगने पर किसान जगतार सिंह को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर का कहना है कि किसान की हालत गंभीर है।