फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में 2 जवान मौत, पिता बेसुध और मां की पथराई आंखें

Sun, 22 May 2016 07:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मनीमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/मनीमाजरा Updated Sun, 22 May 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
2 brothers killed in road accident in chandigarh
सड़क हादसे में 2 सगे भाईयों की माैत - फोटो : amar ujala

एक्सीडेंट में दो भाईयों की मौत हो गई। घर में एकसाथ 2 जवान मौत से पिता जहां बेसुध हो गए वहीं मां की आंखें पथराईं। दिल दहला देने वाला हादसा चंडीगढ़ में वीरवार देर रात करीब ढाई बजे हुआ। हादसे के शिकार दोनों भाई बिना हेल्मेट के एक्टिवा पर सवार थे। देर रात वह फिल्म देखने के बाद सेक्टर-17 से परौंठे खाकर मनीमाजरा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-26 के पीछे बापूधाम की लाइट प्वाइंट पर वह हादसे का शिकार हो गए।

2 brothers killed in road accident in chandigarh
सड़क हादसे में 2 सगे भाईयों की माैत - फोटो : amar ujala
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात करीब ढाई बजे अजय कौशल (27) चचेरे भाई पारूल कौशल (24) के साथ घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि दोनों भाई बिना हेल्मेट के एक्टिवा पर सवार थे। जैसे ही वो सेक्टर-26 व बापूधाम डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे तो उनका एक्टिवा स्कूटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे लाइट के खंभे से टकरा गया।
2 brothers killed in road accident in chandigarh
सड़क हादसे में 2 सगे भाईयों की माैत, विलाप करती मां - फोटो : amar ujala

वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर दोनों भाइयों को पीजीआई लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने अजय कौशल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे भाई पारूल कौशल की मौत पीजीआई में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों शायद तेज गति से स्कूटर चला रहे थे, संभवत: इस कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हालांकि इस बात की भी जांच की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद कहीं उनका स्कूटर खंभे से न टकराया हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
2 brothers killed in road accident in chandigarh
सड़क हादसे में 2 सगे भाईयों की माैत, बेसुध पिता - फोटो : amar ujala

पुलिस ने बताया कि अजय प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं पारूल कौशल एलांते मॉल में जॉब करता था। अजय शादीशुदा था और उसके एक डेढ़ साल का बेटा जशन है जानकारी के मुताबिक दोनों भाई एक ही घर में रहते थे। घर में इन दोनों के अलावा और कोई कमाने वाला भी नहीं है। अजय के पिता दीपक कौशल गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण पिछले कई वर्षों से बिस्तर पर हैं। दोनों भाई एक ही घर में ऊपर नीचे रहते थे।

विज्ञापन
2 brothers killed in road accident in chandigarh
सड़क हादसे में 2 सगे भाईयों की माैत, मातम मनाते परिजन - फोटो : amar ujala

सेक्टर-26 पुलिस थाने के एसएचओ चिरंजीलाल ने बताया कि हादसे के समय दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण दोनों की मौत हुई है। स्कूटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे लाइट के खंभे से टकराया, इस कारण एक भाई की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में हुई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शाम को मनीमाजरा श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed