एक्सीडेंट में दो भाईयों की मौत हो गई। घर में एकसाथ 2 जवान मौत से पिता जहां बेसुध हो गए वहीं मां की आंखें पथराईं। दिल दहला देने वाला हादसा चंडीगढ़ में वीरवार देर रात करीब ढाई बजे हुआ। हादसे के शिकार दोनों भाई बिना हेल्मेट के एक्टिवा पर सवार थे। देर रात वह फिल्म देखने के बाद सेक्टर-17 से परौंठे खाकर मनीमाजरा अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-26 के पीछे बापूधाम की लाइट प्वाइंट पर वह हादसे का शिकार हो गए।
घर में 2 जवान मौत, पिता बेसुध और मां की पथराई आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पीसीआर दोनों भाइयों को पीजीआई लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने अजय कौशल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे भाई पारूल कौशल की मौत पीजीआई में इलाज के दौरान हो गई। पुलिस का कहना है कि दोनों शायद तेज गति से स्कूटर चला रहे थे, संभवत: इस कारण स्कूटी अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। हालांकि इस बात की भी जांच की जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के बाद कहीं उनका स्कूटर खंभे से न टकराया हो।
पुलिस ने बताया कि अजय प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं पारूल कौशल एलांते मॉल में जॉब करता था। अजय शादीशुदा था और उसके एक डेढ़ साल का बेटा जशन है जानकारी के मुताबिक दोनों भाई एक ही घर में रहते थे। घर में इन दोनों के अलावा और कोई कमाने वाला भी नहीं है। अजय के पिता दीपक कौशल गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण पिछले कई वर्षों से बिस्तर पर हैं। दोनों भाई एक ही घर में ऊपर नीचे रहते थे।
सेक्टर-26 पुलिस थाने के एसएचओ चिरंजीलाल ने बताया कि हादसे के समय दोनों भाइयों ने हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण दोनों की मौत हुई है। स्कूटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर लगे लाइट के खंभे से टकराया, इस कारण एक भाई की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे की मौत अस्पताल में हुई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने शाम को मनीमाजरा श्मशान घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।