फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   18 Year old youth dies in collision with Scorpio in Mohali

Mohali News: युवक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 10 फुट उछलकर गिरा, उठने लगा तो कुचला दिया

Mon, 04 Dec 2023 09:32 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 04 Dec 2023 09:32 PM IST
सार

स्कॉर्पियों की टक्कर से अभिषेक 10 फुट उछलकर गाड़ी के आगे जा गिरा। जब वह घायल हालत में किसी तरह उठने लगा तो दोबारा स्कॉर्पियो आकर उस पर चढ़ गई और मौके पर ही अभिषेक की मौत हो गई।

विज्ञापन
18 Year old youth dies in collision with Scorpio in Mohali
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मोहाली जिले गांव स्वाड़ा में सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहे युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक 10 फुट उछलकर गाड़ी के आगे जा गिरा। घयल हालत में जैसे ही उसने उठने की कोशिश की तो वही स्कॉर्पियो आकर उसके ऊपर से गुजर गई और कुचलने से युवक मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन


हादसे के बाद स्कॉर्पियो कार चालक फरार हो गया। मृतक की पहचान अभिषेक मौर्य (18) के रूप में हुई है। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ का रहने वाला था और गांव स्वाड़ा में गीतइंदर सिंह के फार्म हाउस पर रह रहा था। अभिषेक गांव स्वाड़ा में छोले-भटूरे की रेहड़ी लगाता था। जांच अधिकारी अवतार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई अरविंद मौर्य के बयान पर अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। मृतक अभिषेक का उसके पैतृक गांव में संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतक के भाई अरविंद मौर्य ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका छोटा भाई अभिषेक छोले-भटूरे की रेहड़ी लगाता था। दो दिसंबर को शाम करीब पौने सात बजे उसका छोटा भाई लांडरां जाने के लिए वीवा रिजॉर्ट के पास सड़क किनारे ऑटो का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सरहिंद की तरफ से एक स्कॉर्पियो गाड़ी आई, जिसके ड्राइवर ने तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके भाई को टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कॉर्पियों की टक्कर से अभिषेक 10 फुट उछलकर गाड़ी के आगे जा गिरा। जब वह घायल हालत में किसी तरह उठने लगा तो दोबारा स्कॉर्पियो आकर उस पर चढ़ गई और मौके पर ही अभिषेक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक फरार हो गया। पुलिस को आरोपी की तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed