{"_id":"62dd65172fdcc74961148c47","slug":"18-year-old-boy-murdered-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana Crime News: दोस्तों के साथ गए युवक की हत्या, घर के पास खाली प्लॉट में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana Crime News: दोस्तों के साथ गए युवक की हत्या, घर के पास खाली प्लॉट में फेंका शव
Sun, 24 Jul 2022 09:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 09:04 PM IST
सार
मंगल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को बाइक पर सवार युवक आए थे। उन्होंने खुद को एंथनी का दोस्त बताया था। वह उसे बाइक पर बैठाकर साथ ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर से दोस्तों के साथ घूमने गया बाबा मुकंद सिंह नगर निवासी एंथनी (18) की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने मुंह पर पत्थर मारकर मौत के घाट उतारा फिर शव खाली प्लॉट में फेंक दिया। घर न पहुंचने पर परिवार वाले एंथनी को ढूंढने निकले तो रविवार सुबह घर के पास ही खाली प्लॉट में खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। थाना डिविजन-छह की पुलिस ने एंथनी के पिता मंगल सिंह की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
मंगल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को बाइक पर सवार युवक आए थे। उन्होंने खुद को एंथनी का दोस्त बताया था। वह उसे बाइक पर बैठाकर साथ ले गए थे। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन