फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पार्किंग में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ कर चंद मिंटो में चुराए 25 हजार

पार्किंग में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ कर चंद मिंटो में चुराए 25 हजार

Tue, 11 Dec 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग  में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ कर  चंद मिंटो में चुराए 25 हजार

विज्ञापन

पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़ 25 हजार उड़ाए
सेक्टर-11 की मार्केट में सामने आई वारदात, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-11 मार्केट की पार्किंग में खड़ी गाड़ी का शीशा तोड़ कर अज्ञात चोरों ने पर्स चुरा लिया। पर्स में 25,000 रुपये की नकदी थी। पंचकूला सेक्टर-7 निवासी साहिल ने बताया कि वह चंडीगढ़ में हार्डवेयर का काम करता हैं और अपनी होंडा सिटी कार की पिछली सीट पर एक पर्स और आई पैड रख कर चंडीगढ़ से पंचकूला सेक्टर-11 की मार्केट में अपने दोस्त से मोबाइल का सामान खरीदने के लिए आया था, उसने शाम 7 बजे शोरूम नंबर-46 कैनम प्लाजा के सामने गाड़ी पार्क की और मार्केट में सामान लेने चला गया। जब वह सामान लेकर

लौटा और कार में बैठा तो उसे बाहर से कुछ आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने कार को चैक किया तो पता चला कि गाड़ी की राइट साइड की विंडो का छोटा शीशा टूटा हुआ है। खिड़की खोलने के बाद साहिल ने जब सामान की जांच की तो पता चला कि गाड़ी की पिछली सीट से पर्स गायब था, जिसमें 25000 रुपये थे। वहीं, पिछली सीट पर साहिल का लगभग 75 हजार रुपये की कीमत का आई पैड बैग में पड़ा हुआ था, जो सुरक्षित था। चोर ने खिड़की के जिस शीशे को तोड़ा था उसका साइज छोटा था और आई पैड उसमें से नहीं निकल सकता था, इसलिए आई पैड चोरी होने से बच गया। साहिल ने तुरंत ही घटना की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और साहिल ने अपनी शिकयत पुलिस को लिखवाई। पुलिस अब कैनम प्लाजा और बैंक के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed