{"_id":"5bf9ad7cbdec22418e1ad5bc","slug":"15430895796-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा शक्ति कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्गा शक्ति कार ने एक्टिवा को मारी टक्कर
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। सेक्टर -11 में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार पुलिस की दुर्गा शक्ति कार ने सड़क किनारे खड़ी एक एक्टिवा को टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी ज्यादा कि एक्टिवा पलट गई। हालांकि इस टक्कर में कोई घायल नहीं हुआ। टक्कर के बाद दुर्गा शक्ति नंबर एचआर 99 एबीवी (टीपी) 6639 में तैनात पुलिस मुलाजिम जिसमें ड्राइवर अजय कुमार, पवन, अशोक और एक महिला पुलिसकर्मी कार से उतरे और अपनी गलती मानने की बजाए उल्टा एक्टिवा सवार को ही दोषी ठहराने लगे। जबकि एक्टिवा सड़क के किनारे खड़ी थी।
मौके पर इकट्ठी हुई भीड़ ने मुलाजिमों को समझने की कोशिश की लेकिन वर्दी के नशे में चूर मुलाजिमों ने उल्टा लोगों से ही बदसलूकी शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्गा शक्ति कार की रफ्तार अधिक थी जिसे कार चालक संभाल नहीं पाया और टक्कर मार दी। काफी बहस करने के बाद दुर्गा शक्ति के ड्राइवर अजय कुमार ने अपनी गलती मानी और एक्टिवा ठीक करवाने की बात कही। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई है। एक्टिवा सवार को पूरा हर्जाना दिया जाएगा।