फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   प्रापर्टी विवाद के चलते पार्टनर को डंडा मारकर किया घायल

प्रापर्टी विवाद के चलते पार्टनर को डंडा मारकर किया घायल

Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
प्रापर्टी विवाद के चलते पार्टनर को डंडा मारकर किया घायल
प्रापर्टी विवाद के चलते पार्टनर का सिर डंडा मारकर फोड़ा
विज्ञापन


- घायल सिकंदर सिंह ने आरोप लगाया पार्टनर ने जान से मारने की किया प्रयास
- युवक की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रापर्टी विवाद के कारण रेस्टोरेंट में घुसकर दो युवकों ने रेस्टोरेंट मालिक सिकंदर सिंह को डंडे से पीटकर घायल कर दिया। रेस्टोरेंट वर्कर के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुुआ। घायल युवक की शिकायत पर पुलिस ने धारा-323, 324, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि सेक्टर-9 स्थित मिस्ट रेस्टोरेंट सिकंदर सिंह चलाते हैं। वह अपने रेस्टोरेंट पर बैठे थे तभी उनका पार्टनर आरोपी नील निवासी पंचकूला और कुलदीप सिंह निवासी पटियाला आ आए। दोनों आते ही सिकंदर सिंह से बहस करने लगे। इसी बीच सिकंदर के साथ कुलदीप और नील ने हाथापाई शुरू कर दी। हाथापाई के दौरान कुलदीप ने सिकंदर का पीछे से हाथ पकड़ लिया और नील ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। जिस वजह से उसे गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में सिकंदर सिंह अपने चाचा अनिल कुमार और जिले सिंह के साथ अपने दूसरे बिजनेस के लिए बातचीत कर रहे था। इस दौरान दोनों रेस्टोरेंट पहुंचकर सिकंदर सिंह को गंदी गालियां देने लगे। इसका पीड़ित ने विरोध किया तो उन्होंने उसके सिर, पीठ और हाथ पर डंडे से वार कर दिया। हमले में उसकी एक हड्डी भी टूट गई है। इस दौरान रेस्टोरेंट में मौजूद अनिल कुमार और स्टाफ के सदस्यों ने उसे बचाया। वहीं जाते वक्त दोनों ने धमकी दी कि आज तो स्टाफ ने तुझे बचा लिया। आगे मौका मिलेगा तो हम तुझे जान से मार देंगे। उन्होंने कहा कि हमारा दूसरा रेस्टोरेंट बन रहा है। सिकंदर, नील और कुलदीप के बीच इसी को लेकर विवाद हो गया है। सेक्टर-10 चौकी इंचार्ज अमृतपाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामला प्रापर्टी विवाद का सामने आया है। दोनों रेस्टोरेंट में भी हिस्सेदार हैं। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed