फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   कालका शिमला हाईवे पर दो कारों में हुई टक्कर

कालका शिमला हाईवे पर दो कारों में हुई टक्कर

Fri, 09 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कालका शिमला हाईवे पर दो कारों में हुई टक्कर
कालका-शिमला हाईवे पर दो कारों में भड़ंत
विज्ञापन

- टक्कर के बाद एक कार मालिक ने किया दूसरे पर हमला
- सूचना पर पहुंची पुलिस से भी एक गुट ने की हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। कालका-शिमला हाईवे पर दो कारों के बीच टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों गाड़ी मालिकों के बीच जमकर हाथापाई हुई। विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभद्रता करने का आरोप है। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां हंगामे के बाद समझौता हो गया। हादसा बुधवार देर रात दो बजे सेक्टर-20 के पास हुआ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यू विकास नगर बटलाना निवासी नंदलाल वॉक्सवैगन कार से घर जा रहा था। इसी बीच पीछे स्विफ्ट डिजायर कार चालक मनीमाजरा मोटर मार्केट निवासी चेतन वर्मा ने टक्कर मार दी, जिससे वॉक्सवैगन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद दोनों के बीच हाईवे पर ही जमकर बहसबाजी और हाथापाई हुई। विवाद की सूचना पर सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लोगों को शांत करवाने की कोशिश की। एएसआई राम सिंह ने बताया कि चेतन ने फोन कर कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया। चेतन के फोन पर पहुंचे हरदीप सिंह, संदीप सिंह और शुभम वर्मा ने पुलिस से हाथापाई की और कॉलर पकड़ लिया। इस हरकत पर तीनों को थाने ले आई, जहां मांफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed