फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मोरनी गैंगरेप: आरोपी कोर्ट में हुए पेश, चांर्जशीट की कॉपी सौंपी

मोरनी गैंगरेप: आरोपी कोर्ट में हुए पेश, चांर्जशीट की कॉपी सौंपी

Sat, 13 Oct 2018 02:02 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
मोरनी गैंगरेप:  आरोपी कोर्ट में हुए पेश, चांर्जशीट की कॉपी सौंपी

विज्ञापन

मोरनी गैंगरेप: 12 में से 11 आरोपी कोर्ट में पेश, पुलिस ने 450 पेज की चार्जशीट फाइल की
अब 23 अक्तूबर को होगी मामले की सुनवाई, चार्जशीट में सबूत के साथ एक डायरी, व्हाट्सअप डिटेल भी जमा की
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। मोरनी गैंगरेप के 12 में से 11 आरोपी शुक्रवार को जिला अदालत में पेश हुए। एसआईटी द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई चार्जशीट की कॉपी सभी आरोपियों के वकीलों को सौंप दी गई। मामले की अगली सुनवाई अब 23 अक्तूबर को जिला एवं सत्र न्यायाधीश की कोर्ट में होगी। सुनवाई के दौरान आरोप तय हो सकते हैं। बता दें कि इस केस से संबंधित एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस कोर्ट में 450 पेज की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में सबूत के साथ एक डायरी, व्हाट्सअप डिटेल को भी जमा किया गया है। इसमें सबसे अहम पीड़ित के पति, होटल संचालक और ट्रैक्सी ड्राइवर के कई बड़े खुलासे हैं। गैंगरेप के बाद पंचकूला पुलिस पर सवाल खड़े हो गए थे। पीड़ित ने 40 लोगों पर रेप का आरोप लगाया था, जबकि पुलिस की जांच में 10 लोगों के नाम सामने आए। इसी के मद्देनजर केस की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम दिए जाते थे
सुनील के बयान में सामने आया था कि वह यहां पहली बार किसी लड़की को लेकर नहीं आया था। उसने यहां पश्चिम बंगाल, बिहार, कोलकाता की लड़कियों को रखा हुआ था। पीड़ित सहित हर लड़की की डिटेल उसकी डायरी में दर्ज होती थी। लड़कियों को बॉलीवुड एक्ट्रेस के नाम दिए जाते थे। उसके नाम से एंट्री की जाती थी। नौकर के बयान में सामने आया है कि लड़कियों को नशे की गोली भी दी जाती थी, ताकि यहां आने वाले लोगों को यह तंग न करें। चार्जशीट में यह बड़ा खुलासा है कि इस काम के लिए सुनील ने व्हाट्सअप ग्रुप बनाया था। इसमें यहां आने वाले लोगों के नंबर होते थे। किसी भी लड़की के आने पर उसकी फोटो ग्रुप में डाल दी जाती थी।
विज्ञापन


पैसों के लिए भेजा जाता था
पीड़ित महिला ने बयान में आरोप लगाया है कि पति पहले भी कई बार पैसे लेकर बद्दी, जीरकपुर सहित कई जगहों पर भेजता था। मोरनी में करार के हिसाब से पहले तो रुपये कम दिए गए, इसने बाद में जितने लोगों के साथ करार किया गया था, उससे ज्यादा टाइम तक उसे रुकने के लिए कहा गया। पीड़ित के साथ मारपीट भी की गई, उसे जो दो हजार रुपये दिए जाने थे। वह भी नहीं दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर जाने की बात कहने पर मारपीट की
ट्रैक्सी ड्राइवर साहिब सिंह और मुख्य आरोपी सुनील कुमार ने रेप के साथ पीड़ित से मारपीट भी की थी। इन से पहले होटल के नौकर अवतार ने रेप किया था। उसने भी पीड़ित के साथ मारपीट की थी। इसके अलावा आरोपी विकास, करण, धीरज, मंजीत, शादी राम, अजय कुमार और फरार आरोपी इरफान के खिलाफ रेप के आरोपों के तहत चालान कोर्ट में दाखिल किया गया था। महिला के पति के खिलाफ प्रॉस्टीट्यूशन एक्ट के तहत चालान दाखिल किया गया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप केे तहत चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed