{"_id":"5ba94e18867a557fe0599242","slug":"15378222129-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान का दरवाजा तोड़ चोरों ने उड़ाया नकदी व जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान का दरवाजा तोड़ चोरों ने उड़ाया नकदी व जेवर
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद मकान का दरवाजा तोड़ चोरों ने उड़ाए नकदी व जेवर
- पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहीं। चोर पुलिस की नाक के नीचे चोरी को वारदात को अंजाम दे रहे हैं। पंचकूला सेक्टर-26 निवासी एक परिवार अपने निजी काम से शहर से बाहर गया था, लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि उनके जाने से घर में चोरी हो जाएगी। जानकारी के अनुसार सेक्टर-26 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए दरवाजा तोड़कर जेवर, नकदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में घर के मालिक विनोद कुमार महाजन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद गया हुए थे और उसे घर के माली ने फोन करके बताया कि घर की खिड़की और ग्रिल टूटी हुई हैं। विनोद ने बताया कि जब वह घर पर वापस आए तो घर का सामान बिखरा हुआ था और घर से 25 हजार नकद, दो डिजिटल कैमरे, तीन जोड़ी सोने की बालियां और कपड़े गायब थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।