फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   सीआईडी मोड पर सवारियों से भरा ऑटो पलटा

सीआईडी मोड पर सवारियों से भरा ऑटो पलटा

Mon, 27 Aug 2018 02:36 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
सीआईडी मोड पर सवारियों से भरा ऑटो पलटा
सीआईडी मोड़ पर सवारियों से भरा ऑटो पलटा
विज्ञापन


- घायल सवारियों को लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया
- सवारियों का आरोप, चालक था शराब के नशे में

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 स्थित सीआईडी मोड़ पर रविवार सुबह सवारियों से भरा एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार यात्री घायल हो गए। जिन्हें आसपास के लोगों ने तत्काल प्रभाव से सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी। हादसा उस समय हुआ जब ऑटो चालक उसे सीआईडी मोड़ की तरफ से भगवान परशुराम चौक की तरफ ले जा रहा था। घायल सवारियों का आरोप है कि ऑटो चालक नशे में धुत्त था, जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस को ऐसे ऑटो चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करनी चाहिए। उधर, जब हादसे को लेकर सेक्टर-19 चौंकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई व्यक्ति शिकायत देगा तो ऑटो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed