फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मोबाइल स्नैचिंग की छह वारदातों का खुलासा

मोबाइल स्नैचिंग की छह वारदातों का खुलासा

Sun, 12 Aug 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल स्नैचिंग की छह वारदातों का खुलासा
गुरदासपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


मोबाइल स्नैचिंग की छह वारदातों का खुलासा
- स्नैचिंग मामले में दो आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सैलून की आड़ में स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले स्नैचर्स पंचकूला और पंजाब में आधा दर्जन से अधिक वारदातों को पिछले कुछ माह में अंजाम दे चुके हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पूछताछ में स्नैचिंग की छह वारदातें कबूल की हैं। बलटाना में सैलून का संचालन करने वाले दोनों दोस्त दरअसल स्नैचिंग के इरादे से ही यहां आए। सैलून से जब वक्त मिलता, स्नैचिंग के लिए निकल जाते थे।

गिरफ्तार आरोपी संदीप मसीह और रेशम सिंह मूल रूप से गुरदासपुर के रहने वाले हैं। दोनों आरोपी एक बुलेट पर चलते थे, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है कि यह चोरी की है या खरीदी हुई। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से हुई पूछताछ में मोबाइल स्नैचिंग की छह वारदातों का खुलासा हुआ है जबकि बुलेट मोटरसाइकिल का भी सुराग हासिल करने में पुलिस जुटी हुई है। आरोपियों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है जो पिछले कुछ महीने से बलटाना में सैलून चला रहे थे। बुलेट पंजाब निवासी सौरभ महाजन नामक किसी युवक के नाम रजिस्टर्ड है, जिसकी पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed