{"_id":"5b3a87904f1c1b69578b4656","slug":"15305624481550-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर के बाहर से 50 लीटर दूध चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनरल स्टोर के बाहर से 50 लीटर दूध चुराए
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 लीटर दूध से भरा क्रेट बाइक से खींचकर ले गए चोर
- सेक्टर-8 स्थित एवी जनरल स्टोर के बाहर से 50 लीटर दूध चुराया
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, पुलिस ने किया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-8 स्थित एवी जनरल स्टोर के बाहर रखे दूध के बॉक्स (क्रेट) को चोरों ने उड़ा लिया। 180 लीटर की क्षमता वाले इस बॉक्स में करीब 50 लीटर दूध था, जिसे बाइक से खींचकर दो चोर अपने साथ ले गए। वहीं, पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसमें चोर दूध का बॉक्स खींचकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की शिकायत के बाद सेक्टर-सात पुलिस चौकी ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
शनिवार की रात करीब एक बजे बाइक पर सवार दो युवक आए और मार्केट में दुकान के बाहर रखे दूध के क्रेट को बाइक से खींचकर उसे घसीटते हुए अपने साथ ले गए। चोर फुटेज में साफ तौर पर दूध के बॉक्स लेकर जाते हुए दिख रहे हैं।
डाकघर से सीडी चुराई, मामला दर्ज
पंचकूला। चोरों ने सेक्टर-एक डाकघर से सीडी, कंप्यूटर उपकरण सहित कुछ दस्तावेज उड़ा लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पोस्ट ऑफिस से जरूरी दस्तावेज और सीडी की चोरी होने के बाद डाकघर कर्मियों के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-सात चौकी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।