फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मोरनी के ‘बाघ’ रिजॉर्ट में फायरिंग

मोरनी के ‘बाघ’ रिजॉर्ट में फायरिंग

Fri, 22 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
मोरनी के ‘बाघ’ रिजॉर्ट में फायरिंग
नशे में धुत्त युवकों ने की मोरनी के रिजॉर्ट में फायरिंग
विज्ञापन


- एक आरोपी मोहाली से ले रहा है कोचिंग, चार कारोबारी
- नशे में धुत युवकों को डांस करने से मना करने पर दी धमकी, फिर हुई फायरिंग
- कुरुक्षेत्र निवासी अमित, इंद्री निवासी इंद्र, सोनीपत निवासी मनोज, रंजीत और साहिल खान को किया गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। चार दिन पहले मोरनी में शुरू हुए ‘बाघ’ रिजॉर्ट में शराब के नशे में धुत पांच युवकों ने शराब पी, फिर उससे हुई कहासुनी पर कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी। नशे में धुत युवकों ने कर्मियों के साथ हाथापाई की और फिर उन्हें डराने के लिए दो फायर भी किए। घटना के तत्काल बाद इस मामले की पुलिस को सूचना दी गई। मामले की छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर, सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से एक गाड़ी और एक पिस्टल की भी बरामदगी हुई है। घटना देर रात करीब 2.30 बजे की है।
मोरनी में स्थित बाघ रिजॉर्ट में रात करीब एक बजे पांच दोस्त साहिल खान, कुरुक्षेत्र निवासी अमित, इंद्री निवासी 27 वर्षीय इंदर, सोनीपत निवासी मनोज एवं रंजीत पहुंचे। साहिल मोहाली से आईईएलईटीएस की कोचिंग ले रहा है जबकि अन्य आरोपी बिजनेस करते हैं।
विज्ञापन

रिजॉर्ट में पहुंचने के बाद सभी युवकों ने शराब पीना शुरू किया, इसी दौरान दो युवक डांस भी करने लगे, जिन्हें देखते हुए कर्मी ने ऐसा करने से मना किया। होटल के मैनेजर ने कई बार उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं रुके। इसी बीच युवकों ने कर्मियों के साथ मारपीट भी की और करीब 2.30 उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए एक के बाद एक हवा में पिस्टल से दो फायर कर दिए। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पहुुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद मोरनी चौकी ने इस मामले की जांच रिपोर्ट चंडीमंदिर थाना में सौंप दी, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है मोरनी में फायरिंग की घटनाएं
रिजॉर्ट में हुई इस घटना से क्षेत्र में संचालित हो रहे होटल और रिजॉर्ट की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। पहले भी यहां पर कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। करीब दो साल पहले संपत नेहरा ने भी एक होटल में हुई बहस के बाद फायरिंग की थी।


छुट्टियां बिताने के लिए असलहे के साथ पहुंच रहे आरोपी
हरियाणा का एकमात्र पर्वतीय क्षेत्र होने की वजह से यहां के सुहावने मौसम को देखते हुए अक्सर यहां छुट्टियां बिताने लोग पहुंचते हैं। लेकिन अधिकतर होटल, गेस्ट हाऊस और रिजॉर्ट में भी सुरक्षा के लिहाज से जरूरी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने की वजह से आरोपियों को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। सवाल यह भी उठता है कि आखिरकार फायरिंग की घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथ असलहा लेकर आरोपी कैसे मोरनी तक पहुंच जाते हैं। चंडीमंदिर थाना के एसएचओ सुरेश कुमार ने बताया कि मौके से पिस्टल, दो गोलियों के खोल के अलावा टाटा की एक गाड़ी भी बरामद हुई है। इस मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की छानबीन जारी है। वीरवार को भी पुलिस टीम रिजॉर्ट में पहुंची और छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed