{"_id":"5b11a6494f1c1bb26e8b5d25","slug":"15278833433-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मचारी टीम पर किया हमला ,पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन कर्मचारी टीम पर किया हमला ,पुलिस ने किया मामला दर्ज
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन कर्मचारियों की टीम पर हमला कर टिप्पर छुड़वाया, केस दर्ज
- देर रात डेढ़ बजे घग्गर नदी मौजा जबरोट में दो टिप्पर और दो जेसीबी लगी थी अवैध खनन में
- वन कर्मचारियों की टीम ने एक टिप्पर को किया था जब्त, अन्य मौके से हो गए फरार
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। घग्गर नदी मौजा जबरोट में अवैध खनन करने से रोकने पर आरोपी वन कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए। वन राजिक अधिकारी पिंजौर की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट के अलावा आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वन राजिक अधिकारी सुनील कुंडू ने अमरावती चौंकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 मई की रात करीब डेढ़ बजे पिंजौर और पंचकूला रेंज के वन कर्मचारी गश्त पर थे। इस दौरान घग्गर नदी मौजा जबरोट में दो जेसीबी और दो टिप्पर अवैध रूप से खनन कर रहे थे। जैसे ही खनन करते आरोपियों को वन विभाग कर्मचारियों की आने की भनक लगी तो एक टिप्पर चालक वन विभाग की गाड़ी को टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। वन राजिक अधिकारी ने बताया कि उन्होंने एक टिप्पर को कब्जे में ले लिया लेकिन मौके से दो जेसीबी और एक टिप्पर आरोपी लेकर फरार हो गए। वन राजिक अधिकारी ने बताया कि जब वन विभाग के कर्मचारी एक टिप्पर को रेंज कार्यालय पिंजौर लेकर जा रहे थे तो उस दौरान तकरीबन 20 हमलावर गाड़ी में आए और वन कर्मचारियों पर हमला कर टिप्पर को छुड़ाकर ले गए। वन राजिक अधिकारी ने भूरा खान, करीमदीन, कमालद्दीन, मोहम्मद शेरा निवासी अम्बवाला कोटियां के साथ-साथ करीब 12 अन्य लोगों पर सरकारी काम में बाधा डालने, अवैध खनन करने और सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पिंजौर थाने के अंतर्गत आने वाली अमरावती चौंकी को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।