{"_id":"5afc98c44f1c1be7408b5ea7","slug":"1526503615126-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने पकड़ी चोरी से काटी खैर, विभाग द्वारा पिकअप में पकड़े खैर के 26 टुकड़े, मुख्य आरोपी की तलाश शुरू-","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग ने पकड़ी चोरी से काटी खैर, विभाग द्वारा पिकअप में पकड़े खैर के 26 टुकड़े, मुख्य आरोपी की तलाश शुरू-
Updated Thu, 17 May 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाका लगा देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए खैर तस्कर
- पिकअप से 26 टुकड़े खैर की लकड़ी के किए बरामद, बेचने के लिए ले जा रहे थे लकड़ी
- पुलिस ने पिकअप ड्राइवर नर सिंह और जगीर सिंह निवासी रामपुर के खिलाफ केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी। गुप्त सूचना के आधार पर मोरनी के जंगल से तस्करों का पीछा करते हुए वन रेंज रायपुररानी की टीम ने भूरेवाला गांव के पास खैर की लकड़ी से भरी हुई एक पिकअप को जब्त किया है। वहीं, पिकअप को चला रहा ड्राइवर और उसके साथ मौजूद एक अन्य आरोपी मौका देखकर फरार होने में कामयाब रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने मामला अवैध रूप से जंगल की हरियाली को नुकसान पहुंचाने का होने के कारण पूरे मामले को पर्यावरण कोर्ट के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने रायपुररानी वन रेंज के टीम की शिकायत के आधार पर पिकअप ड्राइवर नर सिंह और जगीर सिंह निवासी रामपुर के खिलाफ केस कर लिया है।
मंगलवार रात वन विभाग की रायपुररानी वन रेंज के टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी एचआर-68ए-8003 से दो लोग मोरनी के बांसवाला के जंगल से अवैध रूप से काटे गए खैर के दो दर्जन के लगभग पेड़ों को बेचने के लिए लेकर जा रहे हैं। जिस पर वन विभाग की टीम ने रात साढ़े दस बजे गाड़ी का जंगल से ही पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान तस्करों पिकअप को रायपुररानी बस स्टैंड से निकालकर भूरेवाला गांव की ओर मोड़ लिया। लेकिन वन विभाग की टीम की सूचना पर पुलिस ने भूरेवाला गांव के पास नाका लगा रखा था। जिसे देखते ही दोनों तस्कर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। वहीं, गाड़ी में लगभग 26 टुकड़े खैर की लकड़ी के बरामद किए गए। वहीं, प्रारंभिक जांच पड़ताल में वन विभाग के अधिकारियों को पता चला कि खैर के पेड़ जगीर वासी रामपुर ने चंडीमंदिर थाना के गांव बांसवाला से काटे थे।
रायपुररानी वन रेंज प्रभारी प्रवीण कुमार ने तत्काल संबंधित पंचायत के मौजूदा सरपंच, पूर्व सरपंच व मौजिज व्यक्तियों के साथ मीटिंग की और उन्हें जंगलों में होने वाली अवैध गतिविधियों को रोकने में अहम भूमिका निभाने की बात कहीं। उन्होंने अन्य पंचायतों के लोगों को सख्त लहजे में कहा कि अगर किसी भी पंचायत के अंतर्गत ऐसी घटना होती है तो संबंधित पंचायत भी जिम्मेवार होगी और मौजूदा सरपंच के खिलाफ भी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन
खैर के पेड़ अवैध रूप से काटने के बारे में गुप्ता सूचना मिली थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने कड़ी मेहनत से भुरेवाला के नजदीक पहुंचकर एक पिकअप गाड़ी को 26 टुकड़े खैर की लकड़ी सहित पकड़ा। वन अधिकारी आरोपी जगीर वासी रामपुर को तलाश कर रही है। वन विभाग ने पिकअप ड्राइवर नर सिंह और जगीर सिंह निवासी रामपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है। चंडीमंदिर और रायपुररानी थाना में पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गई। - प्रवीण कुमार, रेंज अधिकारी रायपुररानी।