फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   पिंजौर की हिमशिखा कालोनी मे कार पर की फायरिंग,एक महिला घायल

पिंजौर की हिमशिखा कालोनी मे कार पर की फायरिंग,एक महिला घायल

Sun, 29 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
पिंजौर की हिमशिखा कालोनी मे कार पर की फायरिंग,एक महिला घायल
नोएडा और रोहतक (जींद) के ध्यानार्थ
विज्ञापन



थाने में शिकायत देने जा रहे परिवार की कार पर की फायरिंग

- पिंजौर की हिमशिखा कालोनी में शिकायतकर्ता के परिजनों के साथ आरोपियों ने की थी मारपीट
- कार को ओवरटेक कर मारी गोली, कार की पिछली सीट पर बैठी सास के हाथ में लगी गोली

अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
शुक्रवार देर रात आरोपियों ने पहले तो हिमशिखा कालोनी के एक घर में शिकायतकर्ता के परिजनों के साथ मारपीट की। उसके बाद वारदात की की पिंजौर थाने में जा रहे शिकायतकर्ता के परिजनों की कार पर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक महिला घायल हो गई। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने नामजद आरोपी मोनू पुनिया और उसकी पत्नी मोना के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 323, 452, 341, 307, 506 के साथ साथ आर्म्स एक्ट की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है।
शिकायतकर्ता अनीता निवासी ढकौली, जीरकपुर, पंजाब ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसका पति अजय कुमार सिक्योरिटी की ठेकेदारी का काम करता है और उसका मोनू पुनिया निवासी जींद जो कि फिलहाल ढकौली, जीरकपुर, पंजाब में रह रहा है उसके साथ उसके पति अजय का पैसे का लेनदेन है जिसको लेकर मोनू पुनिया की उसके पति के साथ पहले भी कई बार कहासुनी हुई है। शिकायतकर्ता अनीता ने बताया कि 20 अप्रैल को भी आरोपी ने फोन पर उसके पति और परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को ही वह हिमशिखा कालोनी, पिंजौर में अपने परिवार के साथ रह रहे अपने जेठ रमेश कुमार और सास रामवती के पास आ गई। वहीं, 26 अप्रैल को उसका पति अजय कुमार अपने निजी काम से दिल्ली गया हुआ था। 27 अप्रैल शुक्रवार को रात करीब साढ़े नौ बजे आरोपी मोनू पुनिया और अपनी पत्नि मोना के साथ हिमशिखा कालोनी आए, इस दौरान मोनू की बहन भी साथ थी। आरोपी जबरदस्ती उनके घर में घुस गए और सास के साथ मारपीट करने लगे। शिकायतकर्ता ने बताया कि हाथापाई करते हुए वे बाहर आ गए, जहां गेट पर आरोपियों ने दो व्यक्ति पहले से खड़े किए हुए थे। घटना के दौरान आसपास से पड़ोसी इकट्ठा हो गए तो आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


थाने में शिकायत देने जा रहे थे तब कार पर की फायरिंग:
शिकायतकर्ता अनीता ने बताया कि उसका जेठ और सास रामवती कार में बैठकर थाने में शिकायत देने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे विराट नगर रोड पर गोल मार्केट के समीप पहुंचे तो वरना गाड़ी सवार आरोपियों ने उनकी कार को ओवरटेक करते हुए अपनी वरना गाड़ी आगे लगा दी। उसके बाद आरोपी मोनू पुनिया के साथ गाड़ी में से एक अन्य युवक उतरा और उनकी कार पर फायरिंग कर दी। गोली कार के अगले शीशे में लगी और उससे भेदती हुई कार की पिछली सीट पर बैठी सास रामवती के हाथ पर लगी। उसके बाद आरोपी मोनू पुनिया ने भी गाड़ी पर फायरिंग करने की कोशिश की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बताया कि उन्होंने गाड़ी को पीछे भगाकर अपनी जान बचाई। लेकिन आरोपियों ने उनकी कार का काफी दूर तक पीछा किया। वहीं पुलिस शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed