{"_id":"5ae0e7564f1c1b3b0b8b6898","slug":"152468872718-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात में आज्ञात चोरों ने तोड़े दो दुकानों के ताले,लाखों का सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात में आज्ञात चोरों ने तोड़े दो दुकानों के ताले,लाखों का सामान चोरी
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एक रात में अज्ञात चोरों ने तोड़े दो दुुकानों के ताले
- करियाने की दुकान से 50 हजार की नकदी सहित दो लाख रुपये का सामान चुराया
- रेडीमेड गारमेंट की दुकान से डेढ़ लाख रुपये तक के ब्रांडेड कपड़ों पर किया हाथ साफ
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
अज्ञात चोरों ने पिंजौर नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दो दुकानों के ताले तोड़ कर लाखों रुपये का सामान और नगदी चोरी कर फरार हो गए। सूचना प्राप्त होने पर पिंजौर पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉडल कालोनी में स्थित करियाना दुकान प्रीन सेल्स के मालिक सफल ने बताया कि वैसे तो हर रोज उनके परिवार के सदस्य रात में दुकान में ही रहता थे लेकिन घर में शादी का माहौल होने के चलते मंगलवार की देर शाम दुकान को ताला लगाकर घर चले गए। बुधवार की सुबह जब वह दुुकान में पहुंचे तो देेखा कि दुकान का शटर नीचे है और ताले टूटे पड़े हैं। उन्होंने दुुकान के अंदर देखा तो सामान बिखरा हुुआ था। सफल ने बताया कि अज्ञात चोर शैंपू, देशी घी और अन्य समान के साथ-साथ तकरीबन 50 हजार की नगदी गल्ले में से ले गए। सफल ने बताया कि उन्होंने दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगा रखे हैं लेकिन शातिर चोरों ने चोरी करने से पहले दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की तार काट दी। दुकान के मालिक ने बताया कि चोरी की इस वारदात से नगदी सहित दो लाख रुपये का सामान चोरी हुुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से चोरी हुए सामान की लिस्ट मांगी है।
दूसरी चोरी की वारदात भी पिंजौर-नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शिव शक्ति कालोनी के समीप न्यू स्टाइल दुकान को भी मंगलवार की रात अपना निशाना बना कर लाखों रुपये के ब्रांडेड कपड़े और अन्य सामान चोरी कर मौके से फरार हो गए। दुुकान के मालिक ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि उनकी दुकान का शटर और ताले टूटे पड़े हैं मौके पर आकर देखा तो अज्ञात चोर उसकी दुकान से करीब एक से डेढ़ लाख रुपये तक सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने बताया कि अज्ञात चोरों की ओर से चुराए सामान में ब्रांडेड जूते, जींस, कैपरी आदि शामिल हैं।