फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   प्यारेवाला गांव के जंगलों में युवक की जली लाश मिली

प्यारेवाला गांव के जंगलों में युवक की जली लाश मिली

Tue, 13 Mar 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्यारेवाला गांव के जंगलों में युवक की जली लाश मिली
अब प्यारेवाला गांव के जंगलों में मिली युवक की जली लाश
विज्ञापन

- कुछ दिन पूर्व मटांवाला में मिला था युवती का जला हुआ शव
- दोनों ही मामलों में शवों की नहीं हो सकी है शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
प्यारेवाला गांव के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव का ही एक व्यक्ति जब जंगलों में पशु चरा रहा था तो अचानक उसकी नजर झाड़ियों पर पड़ी, जहां बदबू फैली हुई थी, उसने पास जाकर देखा तो वह युवक का शव था। इसकी सूचना गांव की सरपंच को दी गई, जिन्होंने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

वहीं सूचना मिलने पर एसीपी मुनीष सहगल, एसएचओ सुरजीत सिंह, सीआईडी, सीआईए, क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंचे और शव की जांच की। पुलिस की सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या करके शव को यहां फेंका गया और अब पुलिस के लिए मामले को सुलझाना एक चुनौती है, क्योंकि मटांवाला में मिला युवती के शव का मामला भी अभी तक सुलझ नहीं पाया है और न ही शव की शिनाख्त हो पाई है और पुलिस अन्य थानों से गुमशुदगी के मामले भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed