फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   अज्ञात चोरों ने एक ही रात में करीब 15 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम।

अज्ञात चोरों ने एक ही रात में करीब 15 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम।

Mon, 26 Feb 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात चोरों ने एक ही रात में करीब 15 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम।
अम्बाला डेस्क के ध्यानार्थ
विज्ञापन


एक ही रात में करीब 15 दुकानों में चोरों ने लगाई सेंध

- दुकानों के ताले व शटर तोड़कर नगदी व कीमती सामान पर किया हाथ साफ
- ग्रामीणों और दुकानदारों ने गश्त न लगाने पर पुलिस विभाग के प्रति रोष जताया

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला।
बरवाला-अम्बाला मार्ग पर स्थित गांव रायवाली के बस स्टॉप व उसके आसपास अज्ञात चोरों ने शनिवार रात करीब 15 दुकानों के शटर व ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने ऋषि पाल मेडिकल लैबोरेटरी, संजीव करियाना स्टोर, भगवती स्टेशनरी की दुकान, मेडिकल स्टोर, टेंट हाउस, स्टरिंग स्टोर सहित कई दुकानों के ताले व शटर तोड़कर नगदी व कीमती सामान चुरा लिया। मेडिकल लैबोरेटरी के मालिक तेजेंद्र पाल व दुकानदार संजीव कुमार, भूषण सैनी, मनजीत, सुखविंद्र व रामपाल ने बताया कि आज सुबह जब वो अपनी दुकानों को खोलने के लिए आए तो उन्होंने देखा कि उनकी दुकानों के शटर व ताले टूटे पड़े थे और दुकानों के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं, दुकानों में चोरी की भनक लगते ही अन्य दुकानदार भी रायवाली बस स्टैंड पर जमा हो गए और उन्होंने इस घटना की सूचना पंजोखरा थाने में दी। सूचना मिलते ही पंजोखरा थाना प्रभारी दीपक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को बस स्टैंड के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो उसमें अज्ञात चोर घूमते दिखाई दिए। वहीं, ऋषि पाल लैबोरेटरी के मालिक तेजेन्द्र पाल ने बताया कि अज्ञात चोर उनकी दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे व लैबोरेटरी में रखा लैपटॉप, एलईडी व कुछ नकदी भी अपने साथ उठा ले गए। वहीं, दुकानदार जसवीर सैनी, तरसेम धवन, गाजीपुर के सरपंच विकास सैनी, फोटोग्राफर सुरेश धीमान आदि ने बताया कि उनका गांव रायवाली, गाजीपुर, गन्नी खेड़ा, श्यामडू़ ये चारों गांव अम्बाला जिले में पड़ते हैं और पंचकूला सीमा के साथ लगते हैं, लेकिन उनके गांव से पुलिस थाना करीब 12 किलोमीटर दूर नारायणगढ़-अम्बाला मार्ग पर स्थित पंजोखरा गांव के पास है। जिसके चलते यहां पर पुलिस की गश्त नाममात्र है। ग्रामीणों और दुकानदारों ने पुलिस की गश्त न होने पर रोष जताया है। ग्रामीणों ने कहा कि राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश के बावजूद भी पुलिस गश्त नहीं बढ़ाई गई।


वहीं, दूसरी तरफ पंजोखरा थाने के प्रभारी दीपक शर्मा ने कहा कि अज्ञात चोरों ने कुछ दुकानों के ताले व शटर तोड़कर नकदी व कीमती सामान चुराया है। पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed