{"_id":"5a91c3114f1c1ba3378b5e0f","slug":"151950231716-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकेतड़ी के मंदिरों में मूर्तियों पर होगी आर्टिफिशियल ज्वेलरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सकेतड़ी के मंदिरों में मूर्तियों पर होगी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकेतड़ी के मंदिरों में मूूर्तियों पर होगी आर्टिफिशियल ज्वैलरी
- छह मंदिरों से चोरों ने उड़ाए थे 30 लाख रुपये के जेवरात
- ट्रस्ट की बैठक में सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर किया गया विचार-विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सकेतड़ी के मंदिरों की प्रतिमाओं पर जल्द ही आभूषण चढ़ाए जाएंगे। चोरी के छह दिन बाद भी आरोपियों का सुराग नहीं मिलने पर मंदिर ट्रस्ट ने मूर्तियों को आर्टिफिशियल आभूषणों से सजाने का निर्णय लिया है। अगले सप्ताह तक सभी मूर्तियों को फिर नए सिरे से ज्वैलरी से सजा दिया जाएगा। शनिवार को ट्रस्ट की हुई बैठक में सुरक्षा सहित तमाम बिन्दुओं पर चर्चा के बाद सोमवार को चोरी की इस वारदात को सुलझाने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारी आला पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
गत सोमवार सकेतड़ी स्थित प्राचीन शिव मंदिर के छह मंदिरों से मूर्तियों से चोरों ने गहने चुरा लिए थे। करीब 30 लाख के गहने की चोरी के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले भी, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। इसी बीच क्राइम ब्रांच की टीम ने मंदिर का दोबारा मुआयना करते हुए चोरी की वारदात को सुलझाने के लिए कई लोगों से जानकारियां भी हासिल की।
श्री शिव मंदिर नवदुर्गा चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान केशव राम गुप्ता ने बताया कि सभी स्टाफ को सतर्क किया और हर घंटे उन्हें सुरक्षा के लिहाज से मंदिर के तमाम हिस्सों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। निजी गार्ड की तैनाती के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से और भी जरूरी उपकरण लगाने पर विचार किया जा रहा है। शनिवार को ट्रस्ट की बैठक में सुरक्षा सहित अन्य पहलुओं पर विचार-विमर्श कर, आगे की कार्रवाई को लेकर फैसला लिया गया।