फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए चुना था पहाड़ी का रास्ता

चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए चुना था पहाड़ी का रास्ता

Wed, 21 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए चुना था पहाड़ी का रास्ता
चोरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए चुना था पहाड़ी का रास्ता
विज्ञापन

- न लगे हैं सीसीटीवी कैमरे और न ही है पर्याप्त फेंसिंग
- यूटी के वन विभाग से पहाड़ी के पास फेंसिंग की ऊंचाई बढ़ाने की मांग करेगा मंदिर ट्रस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सकेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में हुई लाखों की चोरी के मामले में अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है। वारदात को अंजाम देने के लिए चोरों ने पहाड़ी का रास्ता चुना, जहां थोड़ी ऊंचाई तक फेंसिंग लगी है जबकि सीसीटीवी कैमरे भी उस तरफ नहीं लगाए गए। सुरक्षा के लिहाज से इसी कमी का फायदा उठाते हुए चोरों ने ऐसा रास्ता अपनाया जहां सुरक्षा के कुछ भी इंतजाम नहीं हैं। इस घटना से सबक लेते हुए अब मंदिर ट्रस्ट ने चंडीगढ़ यूटी के वन विभाग और पंचकूला पुलिस को सुरक्षा के लिहाज से जरूरी ऐहतियात के मद्देनजर सहयोग मांगा है। उधर, चोरों ने जिन मंदिरों के ताले तोड़ दिए गए थे, वहां नए ताले लगाए गए हैं।
मंगलवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने सकेतड़ी मंदिर का एक बार फिर दौरा कर, मौके का मुआयना किया। इस दौरान टीम ने वहां की पहाड़ियों से आने-जाने के रास्ते की बारीकी से छानबीन की। कयास लगाए जा रहे हैं कि चोरों ने वारदात से पहले रेकी की और सुरक्षा में हुई खामियाें का फायदा उठाते हुए 30 लाख के आभूषण की चोरी कर ली। मंदिर के प्रधान केशव राम गुप्ता ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर पंचकूला पुलिस से सहयोग मांगेंगे, ताकि ऐसी अनहोनी फिर दोबारा न हो। साथ ही यूटी के वन विभाग से भी पहाड़ी के पास फेंसिंग की ऊंचाई बढ़ाने की मांग करेंगे, ताकि मंदिर में कोई भी अनाधिकृत तौर पर बेवक्त प्रवेश न कर सके। रविवार को इस बारे में जनरल बॉडी की मीटिंग भी बुलाई गई है। प्रधान ने बताया कि इस घटना से मंदिर को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ काफी बदनामी भी हुई है। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक मंदिर में भगवान शिव के दो स्वयंभू शिवलिंग हैं, इसलिए इसका खास महत्व है।
विज्ञापन


पिछले एक हफ्ते से मंदिर में लगा था श्रद्धालुओं का तांता
प्रधान ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि से एक दिन पहले से ही तैयारियां शुरू हो गई थी और श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। इसके बाद भी मंदिर में श्रद्धालु पहुंचते रहे और 18 को भंडारा आयोजित किया गया। लगातार व्यस्तता के कारण मंदिर के कर्मी और पंडितों की भी घटना के दिन नींद नहीं खुली। उन्होंने भी हैरानी जताते हुए कहा कि ऐसा कैसे हुआ, अब तक किसी की समझ में नहीं आ रहा है। इस मामले में अब तक पुलिस की ओर से उन्हें कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed