फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   क्राईम न्यूज कालका

क्राईम न्यूज कालका

Wed, 14 Feb 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
क्राईम न्यूज  कालका
विवाहिता ने फंदा लगाकर की जीवन लीला समाप्त
विज्ञापन

- डेढ़ साल पहले परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर मृतका ने की थी लव मैरिज
- मृतका की सास व ननद पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कालका।
कुराड़ी मोहल्ले में रहने वाली एक विवाहित महिला ने सोमवार देर छत के पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला का नाम कौशल्या तथा आयु लगभग 32 वर्ष थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला अपने पति प्रमोद के साथ कुराड़ी मोहल्ला में रहती थी। सोमवार देर रात जब उसका पति अपने काम से वापस आया तो उसने देखा कि कौशल्या कमरे में पंखे से झूल रही थी। उसने तुरंत उसे नीचे उतारा व कालका सिविल अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से हिमाचल के मंडी जिला की रहने वाली थी। मृतका ने लगभग डेढ़ वर्ष पहले कालका के कुराड़ी मोहल्ला निवासी प्रमोद से अपनी मर्जी से शादी की थी, जिस पर बाद में दोनों के परिवार भी रजामंद हो गए थे।
विज्ञापन


बाजू पर पैन से लिखा संदेश:
मृतका ने बाजू पर पैन से सुसाइड नोट की तरह एक संदेश भी लिखा हुआ था। मृतका की बाजूू पर पैन से लिखा हुआ था कि (मेरे एक गलत फैसले ने आज मुझे यहां तक पहुंचा दिया काश मैने अपने मां-बाप का माना होता: धन्यवाद प्रभु काश मेरे पति ने मेरा साथ दिया होता वो मेरा भी होता ?)
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के देरी से आने के कारण नहीं हो सका शव का पोस्टमार्टम:
शव को कालका अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया। मृतका के परिजनों के देरी से आने के कारण मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। वहीं सीन ऑफ क्राइम की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया तथा जरूरी साक्ष्य जुटाए। कोट कालका थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता परमानंद की शिकायत पर मृतका की सास व ननद पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed