फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   मास्टरमाइंड आदित्य इंसां पर दो लाख रुपये का इनाम

मास्टरमाइंड आदित्य इंसां पर दो लाख रुपये का इनाम

Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मास्टरमाइंड आदित्य इंसां पर दो लाख रुपये का इनाम
पंचकूला हिंसा
विज्ञापन

मास्टरमाइंड आदित्य इंसां पर दो लाख रुपये का इनाम
- हिंसा के 131 दिन बाद भी फरार है आरोपी आदित्य इंसां
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आदित्य इंसा पर इनाम की राशि बढ़ाकर दो लाख कर दी गई है। पहले आदित्य इंसां पर एक लाख रुपयेे जबकि हिंसा मामले के चार अन्य आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये के इनाम घोषित किए गए थे।

हिंसा के बाद से पुलिस को लगातार चकमा दे रहे आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग प्रदेशों में छापेमारी जारी है। लेकिन लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद से अब तक मास्टर माइंड फरार है। पिछले 131 दिनों से फरार चल रहे आदित्य इंसां पर हिंसा की साजिश और इसे भड़काने सहित देशद्रोह के भी आरोप हैं। लेकिन अब तक उसका सुराग न मिलने पर पुलिस उसे गिरफ्तार भी नहीं कर सकी है। पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने सहित देश के तमाम उन नामचर्चा घरों के पास भी इश्तहार चस्पा करवाए थे ताकि उसकी गिरफ्तारी में आम लोग भी सहयोग करें। हालांकि पुलिस को अब तक कुछ हाथ नहीं लग सका है, नतीजतन आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए इनाम की राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी गई है। हाईकोर्ट ने भी अब तक फरार चल रहे आदित्य इंसां की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस को सख्त निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि इनाम की राशि दोगुना करने से हिंसा मामले के मास्टर माइंड की गिरफ्तारी जल्द हो सकती है। डीसीपी मनवीर सिंह ने बताया कि आदित्य इंसां पर इनाम की राशि बढ़ाकर अब दो लाख रुपये कर दी गई है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत ने जब दोषी करार दिया तो उसके बाद भयानक हिंसा भड़की थी। इस मामले में पुलिस ने 1000 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed