फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   आदित्य और गोबीराम को भी दिए गए थे हिंसा भड़काने के लिए 25-25 लाख

आदित्य और गोबीराम को भी दिए गए थे हिंसा भड़काने के लिए 25-25 लाख

Sat, 02 Dec 2017 01:03 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
आदित्य और गोबीराम को भी दिए गए थे हिंसा भड़काने के लिए 25-25 लाख
आदित्य और गोबीराम को भी दिए गए थे हिंसा भड़काने के लिए 25-25 लाख
विज्ञापन

हिंसा के लिए उपद्रवियों तक कैसे पहुंची रकम, खुलेगा राज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा, तोड़फोड़ के लिए डेरे से मुहैया सवा करोड़ रुपये में से 50 लाख रुपये डॉ. आदित्य और गोबीराम को दिए गए थे, जबकि पवन इंसां को भी उपद्रव के लिए 25 लाख रुपये दिए गए थे। इनमें से पवन इंसां को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अभी उसके खिलाफ चालान नहीं पेश किया गया है। सप्लीमेंट्री चालान में खुलासा होने की संभावना है कि आखिरकार उपद्रवियों को कितनी राशि और किस जरिये से बांटी गई।
पुलिस की ओर से पिछले दिनों पेश चालान के मुताबिक एक आरोपी ने कबूलनामे में कहा है कि डेरे की ओर से सवा करोड़ रुपये भेजे गए थे। इसमें आदित्य, गोबीराम, पवन इंसां को 25-25 लाख रुपये, जबकि रामसिंह चेयरमैन को 18 लाख रुपये देने का निर्देश था। हिंसा भड़काने के अलावा पदाधिकारियों के रहने, खाने-पीने की व्यवस्था के लिए सात लाख रुपये दिए गए थे, जबकि 24.80 लाख रुपये पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर सेक्टर-12ए से बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन

गिरफ्तार पवन इंसां से हुई पूछताछ के बाद सिरसा डेरे में हुई कार्रवाई में भी 87 हजार रुपये बरामद किया गया, जबकि करीब 93 लाख रुपये दंगा भड़काने के लिए उपद्रवियों को बांटने के लिए दिए गए। अब तक फरार चल रहे आरोपियों को मिली रकम में से कितने बांटे, इसका खुलासा उनकी गिरफ्तारी के बाद ही होगी। पंचकूला में हिंसा और उपद्रव फैलाने के लिए रकम कैसे उपद्रवियों तक पहुंचाया गया, इसकी पुष्टि भी सप्लीमेंट्री चालान में होने की उम्मीद है। हिंसा मामले में फरार चल रहे 12 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी से रुपयों के बंटवारे, डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश के अन्य पहलुओं पर भी खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed