फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   देशद्रोह के एक मामले में जल्द पेश किया जाएगा चालान

देशद्रोह के एक मामले में जल्द पेश किया जाएगा चालान

Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
देशद्रोह के एक मामले में जल्द पेश किया जाएगा चालान
देशद्रोह के एक मामले में जल्द पेश किया जाएगा चालान
विज्ञापन

-अब तक हिंसा मामले में पेश हो चुके हैं 150 चालान
-आगजनी-हिंसा के अधिकतर मामले
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में दर्ज एफआईआर पर चालान पेश करने का सिलसिला जारी है। हिंसा मामले में दर्ज 155 मामले में से 150 के चालान पेश किए जा चुके हैं, जबकि पांच अन्य मामलों में भी जल्द ही चालान पेश किया जाएगा। इसमें देशद्रोह का एक मामला भी शामिल है।
पंचकूला में जब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार देने के बाद पंचकूला में 25 अगस्त को हुई हिंसा में 36 लोगों की मौत हो गई थी। हिंसा के तीन महीने बीतने पर पुलिस ने नियत समय के अंदर सभी मामलों में चालान पेश करना शुरू कर दिया। अब तक पेश किए चालान में 140 मामले हिंसा, आगजनी सहित अन्य मामलों से संबंधित हैं, जबकि देशद्रोह के मामले में 10 एफआईआर दर्ज की गई थीं। देशद्रोह मामले में अब तक नौ मामले में चालान पेश हो चुका है, जबकि एक मामले में अगले हफ्ते तक चालान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

हिंसा मामले में पुलिस ने हनीप्रीत, दिलावर इंसां, पवन इंसां, रमेश तनेजा, एमएसजी के सीईओ सीपी अरोड़ा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन अभी भी आदित्य इंसां सहित 11 आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रहीं हैं। जिन मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी बाद में होगी, उनके सप्लिमेंट्री चालान पेश किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी मनवीर सिंह के मुताबिक अब तक 150 मामले में चालान पेश किए जा चुके हैं। पहले एफआईआर की संख्या अधिक थी, लेकिन कई आरोपी ऐसे थे, जो दो या इससे अधिक मामले में आरोपी थे।
-----------------
तीन महीने बाद भी मुआवजे का इंतजार, देरी से बढ़ी परेशानी
हिंसा मामले के तीन माह बाद भी संपत्ति का नुकसान उठाने वालों को मुआवजे का इंतजार है। सेक्टर-16 स्थित होटल पल्लवी के प्रशासकीय प्रमुख कर्नल पटियाल ने कहा कि हिंसा के कारण संपत्ति को करीब 70 लाख का नुकसान सीधे तौर पर है। मुआवजे के लिए तमाम औपचारिकताएं पूरी कर ली गईं, लेकिन अब तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

अग्रवाल भवन के मैनेजर ने बताया कि हिंसा के दौरान भवन के वाहनों सहित बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचाया गया था। लेकिन मुआवजे के लिए उन्हें भी इंतजार है। अपने वाहनों को खो चुके दर्जनों वाहन मालिक भी मुआवजा मिलने के लिए कोई वक्त नियत नहीं हो पाने की वजह से बीमा कंपनियों की ओर रुख कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें मुआवजे का इंतजार है, जिसकी कोई समय सीमा नहीं है। हिंसा के दौरान संपत्ति को हुए नुकसान के अलावा कारोबार में भी तीन महीने के दौरान होटल को लाखों का नुकसान हो रहा है, जिन्हें मुआवजे का ही इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed