फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   हनीप्रीत के खुलासों को पुख्ता करेगी विपासना से होने वाली पूछताछ

हनीप्रीत के खुलासों को पुख्ता करेगी विपासना से होने वाली पूछताछ

Sun, 15 Oct 2017 01:23 AM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
हनीप्रीत के खुलासों को पुख्ता करेगी विपासना से होने वाली पूछताछ
सिरसा पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था हनीप्रीत का लैपटॉप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
डेरे की चेयरपर्सन विपासना से आठ घंटे की पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया है। तीसरे नोटिस पर पूछताछ में शामिल हुई विपासना से दोबारा पूछताछ इसलिए होगी ताकि हनीप्रीत ने जितने भी खुलासे किए हैं, उन्हें पुख्ता किया जा सके। इस दौरान पुलिस को मोबाइल, लैपटॉप सहित जो अहम दस्तावेज मिले हैं, उस बारे में अगर विपासना से जानकारी मिलती है तो दंगे सहित डेरे की अन्य गतिविधियों का भी खुलासा होगा।
हालांकि बरामद मोबाइल और लैपटॉप के पासवर्ड पता न होने कारण विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। उधर, आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हनीप्रीत का लैपटॉप सिरसा पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था, जिसकी जानकारी पंचकूला पुलिस को देरी से दी गई। हाल ही में पुलिस जब डेरे में पहुंची थी तो विपासना ने सिर्फ हनीप्रीत का मोबाइल ही दिया था। जबकि लैपटॉप पंचकूला पुलिस को नहीं मिला था।
विज्ञापन

सोमवार को विपासना से होने वाली पूछताछ में हनीप्रीत और उनके बीच के रिश्ते, डेरे की गतिविधियों में हनीप्रीत की संलिप्तता सहित अन्य पहलुओं पर भी पुलिस को बड़ी जानकारियां मिलने की उम्मीद हैं। डेरे की चेयरपर्सन होने की वजह से विपासना से होनी वाली पूछताछ में दंगे की साजिश सहित तमाम पहलुओं पर खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली तक हनीप्रीत से मिलने के लिए पहुंच सकते हैं करीबी
डेरा प्रमुख की राजदार होने की वजह से संभावना जताई जा रही है कि अंबाला की सेंट्रल जेल में हनीप्रीत से मुलाकात के लिए डेरे के नजदीकी व परिजन पहुंचेंगे। इस दीवाली पर हनीप्रीत जेल में होगी, इसलिए उससे मिलने के लिए उसके दोस्त या अन्य नजदीकी भी पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed