फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   डेरा प्रमुख के नजदीकियों को बनाया जा रहा था नपुंसक

डेरा प्रमुख के नजदीकियों को बनाया जा रहा था नपुंसक

Sat, 07 Oct 2017 01:31 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
डेरा प्रमुख के नजदीकियों को बनाया जा रहा था नपुंसक
आल सेंटर
विज्ञापन


दंगे के आरोपियों को नपुंसक बनाने की जांच को बोर्ड गठित
तीन सदस्यीय कमेटी करेगी मामले की पड़ताल
हिंसा मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पूछताछ में दी थी पुलिस को जानकारी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।

पंचकूला हिंसा मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जब खुद के डेरे में नपुंसक बनाए जाने की बात कही तो पुलिस सकते में आ गई। तत्काल मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग को लिखकर जानकारियां मांगी गईं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी दोनों की जांच के लिए तीन सदस्यीय बोर्ड गठित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि राम रहीम अपने नजदीकियों को इसलिए नपुंसक बना देता था ताकि वह किसी साध्वी के करीब न पहुंच सकें। डेरा में करीब 400 साधकों को नपुंसक बनाने के मामले की जांच हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई कर रही है।
साध्वी यौन शोषण में 20 साल की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के गुनाहों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को जब डेरा प्रमुख के दो प्रमुख नजदीकियों के बारे में यह सूचना मिली तो तत्काल छानबीन शुरू कर दी गई है। हिंसा के मामले में दोनों आरोपियों की पहले ही गिरफ़्तारी हो चुकी है, लेकिन बाबा के गुनाहों से पर्दा उठाने के लिए उन्होंने जब पुलिस के सामने यह सच्चाई रखी तो इससे एक बाद और भी साफ हो गई कि डेरा में नपुंसक बनाने का धंधा भी जारी था। अब सवाल यह उठता है कि डेरा के एक निजी सहायक और कानूनी सलाहकार के साथ डेरा में ऐसा क्यों किया गया और किसके इशारे पर किया गया। कितने दिन पहले दोनेां को नपुंसक बनाया गया। दोनों आरोपियों के नपुंसक होने की वजह क्या है, इसका खुलासा डॉक्टरों के बोर्ड की जांच रिपोर्ट में होगा। लेकिन, डेरा के सक्रिय सदस्यों की ओर से लगाए जाने वाले आरोपों से डेरा सच्चा सौदा में चल रहे गुनाह के खेल में एक और नया खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

------------
कोट्स
पुलिस की ओर से मिली चिट्ठी के आधार पर तत्काल तीन सदस्यीय बोर्ड गठित कर दी गई है। इनमें फिजिशियन, सर्जन के अलावा एक रेडियोलॉजिस्ट भी हैं। सोमवार को इसके लिए बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजीव त्रेहन, प्रभारी सीएमओ, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed