{"_id":"59c56c164f1c1b7d688b6111","slug":"150611052215-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ करोड़ जीतने के चक्कर में आर्मी जवान ने गंवाए 5 लाख ,शतिर ठगों ने बनाया आर्मी जवाना को निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ करोड़ जीतने के चक्कर में आर्मी जवान ने गंवाए 5 लाख ,शतिर ठगों ने बनाया आर्मी जवाना को निशाना
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
चंडीमंदिर के फौजी से सवा पांच लाख की ठगी
आठ करोड़ के चक्कर में ठगों के अकाउंट में खुद नोट जमा कराता चला गया फौजी
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
आठ करोड़ जीतने का झांसा देकर ठगों ने फौजी से करीब 5 लाख 26 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने इस तरीके से वारदात की कि आर्मी जवान को पता ही नहीं चला। जब तक फौजी को पता चला तब तक वह खुद ठगों के अलग अलग अकाउंट में करीब 5 लाख 26 हजार जमा करा चुका था। फिलहाल वे सभी नंबर बंद आ रहे हैं, जिनसे उसके पास फोन आए थे। पीड़ित जवान ने इसकी लिखित शिकायत डीसीपी पंचकूला को दी है, जिस पर कार्रवाई करते हुए चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
चंडीमंदिर कैंट निवासी आर्मी जवान गुरप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 4 सितंबर को उसकी ई-मेल आईडी पर एक मेल आई कि उसके मोबाइल नंबर का लक्की ड्रॉ में आठ करोड़ कैश के साथ एक एचपी लैपटॉप, एक आईफोन का इनाम निकला है। इनाम लेने के लिए ठगों ने पीड़ित को अपना पता भेजने को कहा। इसके बाद एक प्रवीन नाम के ठग ने गुरप्रीत को फोन किया कि वह इंडियन कस्टम सर्विस आईजीआई एयरपोर्ट से बोल रहा है, वहां गुरप्रीत का पार्सल आया है। इसके बाद प्रवीन नाम के ठग के कहे अनुसार 24 हजार 500 रुपये गुरप्रीत ने इमरान खान नाम के व्यक्ति के अकाउंट में जमा करा दिए।
इतना ही नहीं गुरप्रीत को जाल में फंसाते हुए एक अंग्रेज टोम क्रिस्टोपर ने फोन कर कहा कि वह इंडियन रिजर्व बैंक में जा रहा है और वह उसे अपना बैंक अकाउंट नंबर भेज दे। गुरप्रीत ने बैंक अकाउंट डिटेल भेज दी। इसके बाद पीड़ित गुरप्रीत के पास एक महिला गीता रस्तोगी ने फोन कर खुद को आरबी बैंक की मैनेजर बताया और गुरप्रीत को कहा कि पैसे ट्रांसफर करने के लिए सीओटी कोड चाहिए, जिसको प्राप्त करने के लिए पीड़ित को कहा कि एक लाख 28 हजार 499 रुपये गौरव शर्मा के अकाउंट मे जमा कराए। ठगों के कहे अनुसार गुरप्रीत यह राशि अकाउंट में जमा करा देता है। इसके बाद ठग टैक्स कोड के लिए पीड़ित आर्मी जवान से 3 लाख 73 हजार 800 रुपये सृष्ठिधर के अकाउंट में जमा करवा लेते हैं। गुरप्रीत ने बताया कि इतना पैसा देने के बाद भी उसके अकाउंट में कुछ नहीं आया। कुछ दिन बाद एक मेल आई जिसमें कहा गया कि उसका बैंक छोटा है, इसलिए उसके पास अब आठ करोड़ रुपये निकालने के लिए डेबिट कार्ड भेजा जा रहा है, जिसको प्राप्त करने के लिए उसे करीब 1 लाख 80 हजार रुपये देने होंगे। इस पर गुरप्रीत ने आठ करोड़ रुपये कैश में देने को कहा तो जिन नंबरों से कॉल आ रही थी वे सभी स्विच ऑफ हो गए। इतना ही नहीं कुछ दिन बात एक व्यक्ति मनीष सिंह ने फोन कर कहा कि उसका डेबिट कार्ड आ चुका है, जिसको प्राप्त करने के लिए करीब 37 हजार रुपये देने होंगे। लेकिन अब गुरप्रीत को पता चल गया कि वह ठगी का शिकार हो चुका है। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। ठग आर्मी जवान से करीब 5 लाख 26 हजार रुपये ठग चुके थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।