फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   खट्टा सिंह की दोबारा गवाही की अर्जी पर फैसला 25 को

खट्टा सिंह की दोबारा गवाही की अर्जी पर फैसला 25 को

Sat, 23 Sep 2017 01:24 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खट्टा सिंह की दोबारा गवाही की अर्जी पर फैसला 25 को
खट्टा सिंह की दोबारा गवाही की अर्जी पर फैसला 25 को
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
पूर्व डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह हत्या मामले में शुक्रवार को विशेष सीबीआई अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान दोबारा गवाही के लिए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के पूर्व ड्राइवर खट्टा सिंह की अपील पर सुनवाई हुई। सीबीआई ने इसे मान लिया, जबकि बचाव पक्ष ने कहा कि इससे सुनवाई में और देरी होगी। रणजीत सिंह हत्या मामले में बहस के साथ सोमवार को ही खट्टा सिंह की अपील पर सीबीआई की अदालत में फैसला सुनाया जाएगा। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या मामले में अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 27 अक्तूबर की तारीख तय है।
बचाव पक्ष के वकील विशाल गर्ग ने बताया कि शुक्रवार को रणजीत सिंह मर्डर मामले में बहस हुई। जबकि खट्टा सिंह की अपील पर भी सुनवाई हुई। सीबीआई ने इसे मान लिया, लेकिन बचाव पक्ष ने कहा कि गवाही से सुनवाई में और देरी होगी। खट्टा सिंह के वकील नवकिरण सिंह ने बताया कि दोबारा गवाही की अपील पर अदालत फैसला सुनाएगी। खट्टा सिंह की गवाही का ताल्लुक हत्या के दोनों मामलों से है, जो अहम होगी।
विज्ञापन


सात आवेदनों पर भी चल रही है सुनवाई
वकील विशाल गर्ग ने बताया कि सीबीआई की विशेष अदालत में दाखिल सात अर्जियों पर भी सुनवाई चल रही है। 25 सितंबर को खट्टा सिंह सहित रणजीत सिंह हत्या मामले में भी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान पैरा मिलिट्री की सुरक्षा
सुनवाई के दौरान कोर्ट परिसर के अंदर और बाहर भी पैरा मिलिट्री के जवान मुस्तैद रहे। अदालत में पहुंचने वाले तमाम लोगों पर पैनी निगाह रखी जा रही थी। सुनवाई के लिए भी अदालत पहुंचने वालों की भी सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर जाने की इजाजत दी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed