{"_id":"59b98ce14f1c1b96688b46cc","slug":"150533247412-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश के आरोपी करमजीत से पूछताछ जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश के आरोपी करमजीत से पूछताछ जारी
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश में शामिल करमजीत से पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश में शामिल आरोपी पंजाब पुलिस के कमांडो करमजीत को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। उसे पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। आरोपी करमजीत ने सुरक्षा में सेंध लगाने की साजिश को लेकर कुछ पहलुओं पर उसने खुलासे भी किए हैं। माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। डेरा प्रमुख को फरार कराने की साजिश में न करमजीत सहित अन्य आठ पुलिस कर्मियों व दो निजी सुरक्षा कर्मियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस इस मामले के अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी हुई है। आरोपी करमजीत के कब्जे से पुलिस ने एके-47 बरामद किया था जबकि उसके पास 25 अगस्त को ड्यूटी के दौरान पिस्टल भी थी। पंजाब पुलिस के कमांडो करमजीत पर ही सभी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जिम्मेदारी थी। यानि करमजीत ने गुरमीत राम रहीम को फरार कराने की साजिश में अहम भूमिका निभाई थी। डेरा प्रमुख की राजदार हनीप्रीत से इन आरोपियों के ताल्लुक सहित तमाम पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है।