{"_id":"5984cf064f1c1bef2d8b4798","slug":"150187597497-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर पथराव करने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेके पर पथराव करने वाले 7 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज
Updated Sat, 05 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेके पर पथराव : सात पर केस दर्ज
पिंजौर। निगम के गांव मानकपुर नानकचंद में वीरवार शाम करीब सवा सात बजे शराब ठेके पर हुए पथराव के मामले में दो लोग घायल हो गये थे। पिंजौर पुलिस ने वीरवार देर रात को ठेका मालिक राकेश कुमार की शिकायत पर शुक्रवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। राकेश कुमार ने बताया कि वीरवार रात करीब पौने आठ बजे वह और उसका पार्टनर बलविंद्र सिंह ठेके पर थे। उसी समय गांव मानकपुर की कुछ औरतें और 15 से 20 युवकों ने ठेका बंद करने के लिए कहा। वह औरतों से बातचीत कर रहे थे इतने में भल्ला, गुरविंद्र, टिलू, जसबीर, दिलवारा, किशन, मेहर ने लाठी, डंडों व तलवारों से उस पर व पार्टनर बलविंद्र, ठेके के सेल्समैन तोषित कुमार पर हमला कर दिया और मारपीट की। ठेके के अंदर तोड़फोड़ भी की। पिंजौर थाना प्रभारी मोहिंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने राकेश कुमार की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 379ए, 452, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है।