फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 youths attacked three people in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: तीन लोगों पर 15 युवकों ने किया हमला, धारदार हथियार से एक की नाक काटी

Tue, 23 Jan 2024 05:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 23 Jan 2024 05:59 PM IST
सार

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद समेत कुल 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के साथ पीड़ितों की कुछ दिन पहले मामूली बात पर बहस हुई थी। इसी रंजिश में अब वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
15 youths attacked three people in Jalandhar of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जालंधर में जमशेर खास के पास देर रात शादी से लौट रहे तीन युवकों पर करीब 15 लोगों ने घेरकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हैं। वहीं एक को मामूली चोट आई है। घायलों को देर रात जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक युवक की तेजधार हथियार के वार से नाक कट गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन


अस्पताल में उपचाराधीन जमशेर खास निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि वह अपने भाई मंगा और दोस्त सागर के साथ सोमवार की रात शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वह शादी में लौटने लगे तो कुछ आरोपियों ने उनका पीछा किया। कुछ दूर पहुंचते ही आरोपियों ने अपनी कार से  मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़े। इसके बाद आरोपियों ने तेजधार हथियारों और रॉड से हमला करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। आरोपी अफरा-तफरी अपना फोन घटनास्थल पर ही छोड़ गए। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी जाते जाते उनके दो आई फोन और एक फोन व सोने की चेन अपने साथ ले गए। रंजीत सिंह ने जंडियाला के रहने वाले मंगल, जग्गा, विक्की और करीब 12 अज्ञात पर हमला करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के साथ कुछ दिन पहले मामूली बहस हुई थी। इसके बाद देर रात आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपी एक इनोवा और एक आई-20 कार पर सवार होकर आए थे। पुलिस ने घायलों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरु कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed