फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   15 years old marriage ends with Murder

15 साल की शादी का खौफनाक अंजाम, दूसरी महिला के लिए पत्नी की हत्या

Tue, 21 Mar 2017 09:30 AM IST
अमर उजाला, सिरसा
अमर उजाला, सिरसा Updated Tue, 21 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
15 years old marriage ends with Murder
demo pic - फोटो : अमर उजाला
15 साल पुरानी शादी का अंत ऐसे होगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं था। शादीशुदा ज़िदगी में सब ठीक चल रहा था, लेकिन एक शक और रोकटोक ने सब खत्म कर दिया। साथ जीने मरने की कस्में खाने वाले पति पत्नी के रिश्ते में कब इतनी कड़वाहट ने ले ली ये शायद उनको भी पता नहीं चला। शराब पीने और अवैध संबंधों को लेकर लगातार पत्नी की रोका-टोकी के चलते पेट्रोल पंप संचालक पति ने उसे जिंदा जला कर मार डाला। घटना सिरसा जिले के गांव कागदाना की है। 
विज्ञापन


वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव बुरी तरह जली हुई हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने मृतका के भाई के बयान दर्ज कर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। गांव कंवरपुरा निवासी माया देवी पुत्री महेंद्र सिंह की शादी 15 साल पहले गांव कागदाना निवासी राम सिंह के साथ हुई थी। राम सिंह कागदाना रोड पर एक पेट्रोल पंप का संचालन करता है। 
विज्ञापन

एक शक ने कर दिया सब बर्बाद

15 years old marriage ends with Murder
डेमो पिक
मृतका के भाई गंगाधर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि राम सिंह शराब पीने का आदी है और उसके किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे। अवैध संबंधों की बात पता चलने पर माया देवी ने अपने भाई गंगाधर को फोन कर बताया कि ‘उसका जीजा अक्सर रात को घर नहीं आता। उसके दूसरी औरत से संबंध हैं। जब भी उसे शराब पीने और रात को बाहर जाने से रोकती हूं तो वो मारपीट करता है। भैया या तो अपने जीजा को समझाओ या फिर मुझे अपने साथ ले चलो’। 

बहन की बात सुनकर भाई गंगाधर जीता राम सिंह को समझाने शनिवार को कागदाना आया। राम सिंह ने गंगाधर को यकीन दिलाया कि भविष्य में वो कोई गलत काम नहीं करेगा। इसके बाद गंगाधर अपने गांव कंवरपुरा लौट आया। दोपहर बाद गंगाधर के पास फोन आया कि उसकी बहन को जिंदा जला दिया गया है। गंगाधर तुरंत बहन के घर कागदाना पहुंचा तो उसकी बहन माया देवी का शव जली हालत में पड़ा था। इसके बाद घटना की सूचना चोपटा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

तीन बच्चों की परवरिश पर छाया संकट

15 years old marriage ends with Murder
Demo Pic - फोटो : अमर उजाला
जल्द होगी गिरफ्तारी
मृतका के भाई गंगाधर ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि उसका जीजा राम सिंह शराब पीने का आदी है और उसके किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध हैं। गंगाधर के अनुसार माया देवी अपने पति राम सिंह को रोकती थी और इसी के चलते राम सिंह ने माया देवी को जिंदा जला दिया। आरोपी रामसिंह निवासी कागदाना के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में होगा और जल्द ही हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ओमप्रकाश, जांच अधिकारी, थाना चोपटा

बच्चों को उनका हक दिलाकर रहूंगा
मेरी बहन के तीन बच्चे हैं, दो लड़कियां और एक लड़का। बड़ी बेटी 14 वर्षीय सिया है और उससे दो साल छोटी बेटी रिया है। लड़का आठ वर्षीय गौरव है। बहन माया की हत्या के बाद बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी मेरे ऊपर आई है। बच्चों के पिता हत्यारोपी राम सिंह के नाम 24 एकड़ जमीन। मैं बच्चों को उनका हक दिलाकर ही रहूंगा। बच्चों को उनका हिस्सा और पति को अदालत से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। तभी मेरी बहन माया की आत्मा को शांति मिलेगी।
गंगाधर, मृतका का भाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed