{"_id":"5b4c7c804f1c1b1e308b50e2","slug":"13-years-old-daughter-sexually-harassed-by-father-in-hisar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"3 बेटियों का बाप, दो के साथ करता है ऐसी करतूतें, सब कहेंगे- जान से मार दो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
3 बेटियों का बाप, दो के साथ करता है ऐसी करतूतें, सब कहेंगे- जान से मार दो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Mon, 16 Jul 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
daughter father
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी को लकवा मार गया, तीन बेटियां हैं। इनमें से दो के साथ बाप ऐसी-ऐसी करतूतें करता है, जानकर आपका खून खौल जाएगा और कहेंगे कि इसे जान से मार दो। मामला हरियाणा के हिसार का है। बरवाला खंड के एक गांव में बाप द्वारा खुद की 13 वर्षीय नाबालिग बेटी का शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है।
जब मामला गांव के सरपंच तक पहुंचा तो आरोपी बाप को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी तीन बेटियों का पिता है। उसकी सबसे छोटी बेटी सिर्फ तीन साल की है। आरोपी की पत्नी पिछले दो साल से पैरालाइज्ड है और बिस्तर पर है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बाप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बरवाला के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी तीन बेटियां हैं। सबसे बड़ी बेटी 13 साल की है। अब वह अपनी मौसी के पास रहकर आठवीं कक्षा में पढ़ रही है। करीब एक साल पहले बेटी ने उसे बताया कि पिता उससे छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन
महिला के अनुसार, तब उसने सोचा कि बच्ची को कुछ गलतफहमी हो गई है, इसलिए उसने इस बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इसके बाद जब बच्ची ने छठी कक्षा पास की तो उसने कहा कि वह उनके साथ नहीं रहना चाहती। वह पढ़ाई के लिए अपनी मौसी के पास जाना चाहती है। इसलिए उसने बेटी को एक साल पहले अग्रोहा क्षेत्र के गांव निवासी मौसी के पास भेज दिया। तब से वह अपनी मौसी के पास ही रह रही है।

एक महीने के लिए आई तो रात में चीख उठी
child rape
आठवीं कक्षा में दाखिले के बाद वह करीब एक महीने के लिए वह उनके पास आई हुई थी। करीब दो दिन पहले जब पूरा परिवार रात को सो रहा था तो अचानक से उसकी बड़ी बेटी चीखने लगी। जब उसने आसपास देखा तो पति अपनी चारपाई पर नहीं मिला। तलाश करने पर पति को बच्ची की चारपाई के नीचे पाया। सुबह उसने रात की घटना के बारे में अपनी बड़ी बहन को बताया। उसकी बहन ने जब बच्ची से पूछताछ की तो वह रोने लगी। देर तक समझाने पर बच्ची ने बताया कि उसका पिता उसके साथ दो साल से गलत हरकत कर रहा है।
इसी वजह से उसने घर छोड़कर मौसी के पास जाने का फैसला लिया था। अब वह मां के पास आई तो उसके पिता ने मौका मिलते ही उसके साथ गलत काम किया। गलत काम करने के बाद वह उसे धमकी देता कि किसी को बताया तो तुम्हारी मां को जान से मार दूंगा। इसी डर की वजह से उसने किसी के आगे कोई जिक्र नहीं किया। बच्ची की मौसी ने तुरंत इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी। सरपंच ने इस घटना के बारे में बरवाला थाना को सूचना दी।
महिला थाना पुलिस कर रही है जांच
बरवाला थाना पुलिस ने इस मामले के बारे में महिला थाना पुलिस को बताया। महिला थाना प्रभारी सुनीता देवी ने बताया कि बच्ची के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपी पिता करीब दो साल से उसके साथ लगातार गलत हरकत कर रहा था। बयान के आधार पर बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी पिता को छापेमारी करके काबू कर लिया है, पूछताछ की जा रही है।