फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   12 year old girl who gave birth to a child was taken into custody by the police

Amritsar: बच्चे को जन्म देने वाली 12 साल की लड़की को पुलिस ने लिया हिरासत में, दुष्कर्म करने वाले की तलाश

Mon, 05 Jun 2023 01:33 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 05 Jun 2023 01:33 AM IST
सार

बच्चे को शिशु विभाग में रखकर उपचार किया जा रहा है। बच्चे का वजन आठ सौ ग्राम है। सात दिन उपचार के बाद हालत में कुछ सुधार हुआ है लेकिन वह पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं है।

विज्ञापन
12 year old girl who gave birth to a child was taken into custody by the police
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फगवाड़ा की 12 साल की लड़की ने अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। उपचार के दौरान लड़की की हालत में भी सुधार हुआ है। फगवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि उसके साथ किसने दुष्कर्म किया है। पुलिस लड़की और उसके पिता को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। लड़की को सोमवार को अदालत में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फगवाड़ा पुलिस ने लड़की और उसके पिता दोनों को हिरासत में लिया है। लड़की को 26 मई को गुरुनानक देव अस्पताल में सेहत खराब होने पर लाया गया था। उसके पिता ने तब बताया था कि किसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सात महीने तक वह पेट में दर्द होने की बात कहती रही। हम उसे दर्द निवारक दवा देते रहे लेकिन 26 मई को जब फगवाड़ा में जांच करवाई तो पुष्टि हुई कि वह सात माह की गर्भवती है।
विज्ञापन


इसके बाद लड़की को गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया था। फगवाड़ा पुलिस नाबालिग से पूछताछ कर रही थी लेकिन उसने कुछ बताया नहीं। एक जून को अचानक वह और उसके पिता अस्पताल से चले गए। अस्पताल प्रशासन ने फगवाड़ा पुलिस को इस संदर्भ में सूचित किया। शनिवार को दोनों दोबारा अस्पताल पहुंचे। इसके बाद फगवाड़ा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और फगवाड़ा ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को शिशु विभाग में रखकर उपचार किया जा रहा है। बच्चे का वजन आठ सौ ग्राम है। सात दिन उपचार के बाद हालत में कुछ सुधार हुआ है लेकिन वह पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed